फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां तुझे प्रणाम: बरेली में आजादी के जश्न का आगाज, स्कूली बच्चों ने वॉक फॉर यूनिटी से दिया एकता का संदेश

Tue, 12 Aug 2025 11:44 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Aug 2025 11:44 AM IST
सार

बरेली में अमर उजाला के अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम' के तहत मंगलवार को वॉक फॉर यूनिटी रैली निकाली गई। इसमें विभिन्न स्कूलों के हजारों बच्चे शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर चले स्कूली बच्चों ने देशप्रेम और एकता का संदेश दिया। 

विज्ञापन
Amar Ujala Maa Tujhe Pranam Walk For Unity Rally Taken Out In Bareilly
वॉक फॉर यूनिटी में स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला

बरेली में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला के अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम' के तहत वॉक फॉर यूनिटी रैली के साथ कार्यक्रम का आगाज हो गया। शहर के डीडीपुरम स्थित शहीद चौक से महापौर उमेश गौतम, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए., नगर आयुक्त संजीव मौर्य व जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने शंखनाद के बीच हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। वॉक फॉर यूनिटी में हजारों स्कूली बच्चों के साथ शहरवासियों का हुजूम उमड़ा। भारत माता के जयघोष और लहराते तिरंगों से माहौल देशभक्तिमय हो गया। 

Amar Ujala Maa Tujhe Pranam Walk For Unity Rally Taken Out In Bareilly
अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया - फोटो : अमर उजाला

रैली में विभिन्न स्कूलों के पांच हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। महापौर, मंडलायुक्त, बीडीए उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त व जिला विद्यालय निरीक्षक ने बच्चों के साथ चलकर उनका हौसला बढ़ाया। 

Amar Ujala Maa Tujhe Pranam Walk For Unity Rally Taken Out In Bareilly
वॉक फॉर यूनिटी में स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
भारत माता की जय... वंदे मातरम के नारे लगाते चल रहे छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। स्कूली बच्चों ने वॉक फॉर यूनिटी से एकता का संदेश दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Maa Tujhe Pranam Walk For Unity Rally Taken Out In Bareilly
वॉक फॉर यूनिटी में शामिल हुए स्कूली बच्चे व शहरवासी - फोटो : अमर उजाला
रैली में सैकड़ों शिक्षकों, व्यापारियों, शहरवासियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने देशप्रेम और एकजुटता का संदेश दिया। 
विज्ञापन
Amar Ujala Maa Tujhe Pranam Walk For Unity Rally Taken Out In Bareilly
शहर में निकाली गई वॉक फॉर यूनिटी - फोटो : अमर उजाला
शहीद चौक से शुरू हुई वॉक फॉर यूनिटी यात्रा सील चौराहा, बांके बिहारी मंदिर वंदना स्वीट होते हुए शहीद चौक पर आकर संपन्न हुई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed