बरेली में बांसमंडी के लाल मस्जिद इलाके में रहने वाली लूबना शाहजीन ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के बाद परिवार से खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा मांगी है। एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही लूबना शाहजीन ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि काफी समय से उनके पड़ोस में रहने वाले बॉबी के साथ प्रेम संबंध हैं।
लूबना बनी आरोही: धर्म परिवर्तन के बाद की शादी, भाजपाई चाचा दे रहा ऐसी धमकी, पढ़ें- हिजाब-तलाक और हलाला पर क्या बोलीं
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 24 May 2022 05:25 PM IST
सार
बरेली में मुस्लिम समुदाय की एक बेटी ने धर्म परिवर्तन कर शादी की है। लूबना शाहजीन ने अपना नाम बदलकर आरोही रख लिया है। आरोही के मुताबिक इस कदम के बाद मुझे अपने परिवार से खतरा है। मुझे सुरक्षा दी जाए। विस्तार से पढ़ें आरोही की वो बातें जो उसे लूबना शाहजीन होने पर परेशान करती थीं...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन