फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखीमपुर कांड: दुष्कर्म के बाद की गई थी बहनों की हत्या, तीन डॉक्टरों के पैनल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

Thu, 15 Sep 2022 02:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 15 Sep 2022 02:11 PM IST
विज्ञापन
lakhimpur kheri case two sisters were murder after rape revealed in postmortem report of panel of 3 doctors
lakhimpur kheri casea - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम करीब छह बजे अनुसूचित जाति की दो नाबालिग बहनों के शव पेड़ से लटके मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। साथ ही गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। गुरुवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया। करीब तीन घंटे तक डॉ राजेन्द्र कुमार, डॉ अर्चना और डॉ शोएब अख्तर ने पोस्टमार्टम किया है। इस दौरान पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम के दौरान महिला डॉक्टर और किशोरियों के परिवार के लोग भी मौजूद थे। फिलहाल दोनों बहनों के शवों को परिजनों को सौंप दिया है। शवों को एबुलेंस से गांव में पहुंचा दिया गया है। अब पुलिस मुकदमे में धाराएं बढ़ा सकती है। एससी-एसटी एक्ट की धाराएं मुकदमे में बढ़ाई जा सकती है। 
lakhimpur kheri case two sisters were murder after rape revealed in postmortem report of panel of 3 doctors
आईजी के समझाने पर धरना समाप्त हुआ - फोटो : अमर उजाला
क्या है पूरा मामला
निघासन थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम करीब छह बजे अनुसूचित जाति की दो नाबालिग बहनों के शव पेड़ से लटके मिले। मां का कहना है कि एक घंटे पहले उनके सामने ही एक पड़ोसी और तीन अन्य युवक उनकी दोनों बेटियों को अगवा कर ले गए थे। दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है। 
lakhimpur kheri case two sisters were murder after rape revealed in postmortem report of panel of 3 doctors
निघासन में मिले दो बहनों के शव - फोटो : अमर उजाला
घटना से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सदर चौराहे पर जाम लगा दिया। आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब रात करीब 11 बजे जाम खत्म किया गया। तीन आरोपी दूसरे समुदाय के बताए जा रहे हैं। मां के मुताबिक, चारों आरोपी अचानक घर में घुस आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lakhimpur kheri case two sisters were murder after rape revealed in postmortem report of panel of 3 doctors
लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह मौके पर - फोटो : अमर उजाला
हाथापाई करते हुए वे लोग उनकी 17 और 14 वर्षीय दो बेटियों को उठाकर ले जाने लगे। रोकने पर एक आरोपी ने मां को धक्का देकर गिरा दिया। अन्य आरोपी दोनों बहनों को जबरन बाइक पर लादकर गांव से बाहर भाग गए। इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू की गई। 

 
विज्ञापन
lakhimpur kheri case two sisters were murder after rape revealed in postmortem report of panel of 3 doctors
lakhimpur kheri case - फोटो : अमर उजाला
करीब एक घंटे बाद इसी गांव के ही एक खेत में दोनों बहनों के शव खैर के पेड़ से लटके मिले। बड़ी बहन का शव ऊपर, जबकि छोटी बहन का शव नीचे लटका था। छोटी बहन के घुटने जमीन पर टिके थे। बड़ी बहन हाईस्कूल और छोटी आठवीं में पढ़ती थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed