फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आस्था की शक्ति: हरिद्वार से 65 लीटर गंगाजल लेकर निकला कांवड़िया, सावन में पूरी करेगा 900 किमी पैदल यात्रा

Wed, 24 Jul 2024 06:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Jul 2024 06:17 PM IST
विज्ञापन
Kanwariya left for Bageshwar Dham carrying 65 liters of Ganga water from Haridwar
कांवड़ लेकर जाता शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला

आस्था का उत्साह कठिन सफर की मुश्किलों को भी दरकिनार कर देता है। पावन सावन माह में इसकी तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। कोई पदैल कांवड़ लेकर गंगाजल लेने जा रहा है, तो जत्थे के साथ। लेकिन हरियाणा के एक शिवभक्त का प्रण देखकर लोग दांतों तले अंगुलियां दबा रहे हैं। यह शिवभक्त हरिद्वार से 65 लीटर गंगाजल अपने कंधों पर लेकर मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के लिए निकला है। गंगाजल के साथ कांवड़ लेकर पैदल निकला यह शिवभक्त मंगलवार को बरेली पहुंचा। उसका आस्था भाव देखकर लोग चकित रह गए। 



Kanwariya left for Bageshwar Dham carrying 65 liters of Ganga water from Haridwar
शिवभक्त जॉनी सैन - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के जिला चरखी दादरी के गांव वहवंध निवासी जॉनी सैन अपने गांव से अकेले ही 30 जून को हरिद्वार के लिए निकले थे। एक जुलाई को वह हरिद्वार पहुंच गए। दो जुलाई को हरिद्वार से 65 लीटर गंगाजल भरकर पैदल यात्रा पर मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम निकले। 
Kanwariya left for Bageshwar Dham carrying 65 liters of Ganga water from Haridwar
दरोगा ने कंधों पर रखी कांवड़ - फोटो : अमर उजाला
जॉनी सैन हरिद्वार से करीब 290 किमी की पैदल यात्रा कर कांवड़ लेकर मंगलवार को बरेली पहुंचे। यहां रजऊ परसपुर पुलिस चौकी पर रात्रि विश्राम के लिए रुके। यहां पुलिसवालों ने उनकी कांवड़ कंधों पर उठाई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanwariya left for Bageshwar Dham carrying 65 liters of Ganga water from Haridwar
कांवड़ यात्रा 2024 - फोटो : अमर उजाला
जॉनी सैन ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने उनको भोजन करवाया। बताया कि उनकी पूरी यात्रा करीब 900 किमी की है। वह 65 लीटर गंगाजल के साथ रोज 15 किमी का सफर तय करते हैं। बागेश्वर धाम में गंगाजल से अभिषेक करेंगे। 
 
विज्ञापन
Kanwariya left for Bageshwar Dham carrying 65 liters of Ganga water from Haridwar
कंधों पर कांवड़ लेकर जाता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को फतेहगंज पूर्वी थाने की सीमा में पहुंचने पर इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी, सिपाही संदीप तोमर सहित लोगों ने जॉनी का स्वागत किया। उनकी कांवड़ को कंधे पर रखकर शाहजहांपुर की सीमा तक पहुंचाया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed