फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Judge Jyotsna Rai: फोन में छिपा है मौत का सच... इस ट्रिक से खुलेगा राज, पोस्टमार्टम में भी चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 05 Feb 2024 10:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 05 Feb 2024 10:41 AM IST
विज्ञापन
Judge Jyotsna Rai Suicide Case: Civil Judge Jyotsna Died Due To Hanging, Secret Reveal Through Phone Number
Judge Jyotsna Rai - फोटो : अमर उजाला
Judge Jyotsana Rai Case: बदायूं में सिविल जज ज्योत्सना राय के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने (हैंगिंग) से मौत पुष्टि हुई है। शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल से कराया गया। इसके लिए उझानी सीएचसी से डॉ. हरीश कुमार, जिला अस्पताल से डॉ. राजेश कुमार वर्मा और महिला अस्पताल से डॉ. अनामिका सिंह को बुलाया गया। तीनों ने संयुक्त रूप से शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई।
Judge Jyotsna Rai Suicide Case: Civil Judge Jyotsna Died Due To Hanging, Secret Reveal Through Phone Number
Jyotsana Rai Case - फोटो : अमर उजाला
इधर, सूत्रों का कहना है कि पीठ पर नीले निशान देखे गए थे, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार, ये निशान शव के काफी देर तक लटके रहने के कारण भी हो सकते हैं। शरीर पर किसी प्रकार की चोट का निशान नहीं मिला है। 
 
Judge Jyotsna Rai Suicide Case: Civil Judge Jyotsna Died Due To Hanging, Secret Reveal Through Phone Number
Jyotsana Rai Case - फोटो : अमर उजाला
मौत के पीछे वजह क्या रही, इसका कारण अभी तक सामने नहीं आया है। महिला जज का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर नंबर सर्विलांस पर लगा दिया है। उनके नंबर की कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है। मोबाइल फोन से मौत की वजह का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Judge Jyotsna Rai Suicide Case: Civil Judge Jyotsna Died Due To Hanging, Secret Reveal Through Phone Number
Jyotsana Rai Case - फोटो : अमर उजाला
सिविल जज ज्योत्सना राय का शव शनिवार सुबह उनके सरकारी आवास में पंखे से रस्सी के सहारे लटका मिला था। शाम करीब साढ़े पांच बजे उनके माता-पिता आ गए थे। रात आठ बजे शव को मोर्चरी में रखवाया गया था और एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
Judge Jyotsna Rai Suicide Case: Civil Judge Jyotsna Died Due To Hanging, Secret Reveal Through Phone Number
Jyotsana Rai Case - फोटो : अमर उजाला
नजदीकी लोगों का कहना था कि महिला जज शुक्रवार रात करीब 11 बजे तक किसी से मोबाइल पर बात करती रहीं थीं। उनकी आवाज बाहर तक आ रही थी। माना जा रहा है कि मोबाइल फोन पर बात करने वाला व्यक्ति ही उनकी मौत की वजह हो सकता है। अभी पुलिस ने उसके बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। मामले की छानबीन कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed