फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली में आयकर का छापा: पान मसाला कारोबारी का घर सील, नोटिस चस्पा कर लौटी टीम; जानें क्यों हुई ये कार्रवाई

Thu, 13 Feb 2025 03:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Feb 2025 03:53 PM IST
सार

बरेली में कर चोरी की सूचना पर आयकर टीमों ने पान मसाला कारोबारी भाइयों के आवास और गोदाम पर छापा मारा था। टीम ने खरीद-बिक्री और ट्रेडिंग आदि से जुड़े दस्तावेज खंगाले। कारोबारी रामसेवक से संपर्क नहीं होने पर टीम ने उनके घर पर सील लगाकर नोटिस चस्पा कर दिया।  

विज्ञापन
income tax team sealed Pan masala businessman house in Bareilly
आयकर टीम ने चस्पा किया नोटिस - फोटो : अमर उजाला

बरेली में पान मसाला कारोबारी भाइयों के आवास और गोदाम पर छापामारी के 24 घंटे बाद आयकर टीम बृहस्पतिवार को वापस चली गई। टीम सुबह करीब 10 बजे टीम बीडीए कॉलोनी निवासी रामसेवक के आवास पहुंची। सुबह भी परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं मिला। सर्च के लिए कोई गवाह न मिलने पर टीम ने घर का एक गेट पर सील और दूसरे गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया। नोटिस के अनुसार सील तभी खुलेगी, जब आयकर टीम मौके पर मौजूद होगी। उल्लंघन पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। बताते हैं कि क्षेत्रीय थाना प्रभारी को भी सील न टूटे, इसकी निगरानी करने के लिए कहा गया है। उन्हें भी संबंधित नोटिस की कॉपी दी है।

income tax team sealed Pan masala businessman house in Bareilly
अमित भारद्वाज का आवास - फोटो : अमर उजाला

दूसरी ओर, पान मसाला डीलर अमित भारद्वाज के घर पर देर रात तक आयकर की टीम डटी रही। छानबीन के दौरान कारोबार संबंधी दस्तावेज जांच के लिए जब्त किए जाने की सूचना है। वहीं अमित अभी अस्पताल में ही भर्ती हैं। टीम के लौटने की सूचना पर व्यापारिक संगठन अमित का हाल जानने अस्पताल पहुंचने लगे तो कुछ बीडीए कॉलोनी की तरफ पहुंचे। जहां सील लगी देख लौट गए। 

income tax team sealed Pan masala businessman house in Bareilly
कारोबारी के घर के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

राजेंद्रनगर निवासी अमित भारद्वाज और बीडीए कॉलोनी निवासी उनके बड़े भाई रामसेवक पान मसाला के डीलर हैं। बुधवार को सुबह सात बजे आयकर टीमें अमित के आवास और गोदाम पर पहुंचीं। परिजनों और कर्मचारियों के फोन जब्त कर टीम ने छानबीन शुरू की। सुबह आठ बजे एक टीम रामसेवक के आवास और गोदाम पर पहुंची। वहां ताला लगा था। पता चला कि तड़के ही परिवार महाकुंभ में स्नान करने गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
income tax team sealed Pan masala businessman house in Bareilly
अमित भारद्वाज की बिगड़ गई थी तबीयत - फोटो : अमर उजाला
आयकर की टीम ने रामसेवक के आवास और गोदाम का ताला तोड़कर छानबीन शुरू की तो अमित की हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर 12 बजे तक इसकी सूचना शहर में फैली तो व्यापारियों में खलबली मच गई। पल-पल की जानकारी के लिए लोगों के फोन घनघनाने लगे
विज्ञापन
income tax team sealed Pan masala businessman house in Bareilly
कारोबारी के घर पर लगी सील - फोटो : अमर उजाला
कर चोरी की सूचना पर आयकर टीमों ने पान मसाला कारोबारी भाइयों के आवास और गोदाम पर छापा मारा था। टीम ने खरीद-बिक्री और ट्रेडिंग आदि से जुड़े दस्तावेज खंगाले। रात में दोनों भाइयों के घरों पर पुलिस का पहरा भी रहा। बृहस्पतिवार सुबह तक रामसेवक से टीम का संपर्क नहीं हुआ। इस पर टीम ने घर सील कर नोटिस चस्पा कर दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed