{"_id":"63351cc4bae688460a5fc39a","slug":"ias-roshan-jacob-start-crying-in-hospital-after-seeking-injured-child-video-viral-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IAS Roshan Jacob: दर्द से कराहते बच्चे को देखकर फफक पड़ीं IAS अधिकारी, आंखों में आंसू लिए घायल मासूम को दुलारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS Roshan Jacob: दर्द से कराहते बच्चे को देखकर फफक पड़ीं IAS अधिकारी, आंखों में आंसू लिए घायल मासूम को दुलारा
Thu, 29 Sep 2022 10:45 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 29 Sep 2022 10:45 AM IST
विज्ञापन
IAS Roshan Jacob
- फोटो : सोशल मीडिया
लखीमपुर खीरी में पीलीभीत-बस्ती हाईवे स्थित शारदा पुल पर सुबह प्राइवेट बस और ट्रक (डीसीएम) की आमने-सामने हुई टक्कर में आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई है। करीब 32 लोग घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस बुधवार सुबह करीब 7 बजे धौरहरा से लखीमपुर के लिए रवाना हुई थी। ट्रक लखीमपुर से बहराइच की ओर जा रही थी। शारदा नदी के ऐरा पुल पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखचे उड़ गए और ट्रक भी पलट गई। कई शव बस में फंस गए, जिन्हें पुलिस ने बाहर निकाला। बताते हैं कि बस की रफ्तार भी काफी तेज थी। सवारियों ने ड्राइवर को रफ्तार कम करने के लिए टोका भी था लेकिन वह नहीं माना। हादसे में ट्रक के हेल्पर और बस में सवार सात यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। इनमें कदीर पुत्र सईद, अलीमुन पत्नी अकील खां, सुरेंद्र चौरसिया और मनीष हैं।
road accident in lakhimpur kheri
- फोटो : अमर उजाला
चार लोगों की पहचान नहीं की जा सकी। बस के अधिकतर यात्री धौरहरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। बाकी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा। 32 घायलों की पहचान कर ली गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
घायलों का हाल जानने पहुंचीं मंडलायुक्त रोशन जैकब
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, सड़क हादसे में घायलों का हाल जानने मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब बुधवार को लखीमपुर के जिला अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
भावुक हुईं मंडलायुक्त रोशन जैकब
- फोटो : सोशल मीडिया
डॉक्टरों से घायलों की जानकारी लेने के दौरान वार्ड में मौजूद एक रोती महिला पर उनकी नजर पड़ी। उन्होंने जब पास जाकर कारण जाना तो उनकी आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन
भावुक हुईं मंडलायुक्त रोशन जैकब
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों भारी बारिश से बाजपेई गांव में एक घर की दीवार गिरने से एक बच्चा उसके नीचे दब गया। इससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई, जिसका इलाज अस्पताल में इलाज चल रहा है। बेटे की हालत देखकर उसकी मां रो रही थी।