{"_id":"660ab7377b4bb66bc207a752","slug":"house-collapsed-due-to-fireworks-explosion-mother-and-son-died-in-budaun-2024-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारूद से उड़ा दो मंजिला मकान: मां-बेटे की मौत... मलबा हटाने को लगानी पड़ीं पांच जेसीबी, तब मिला तैमूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारूद से उड़ा दो मंजिला मकान: मां-बेटे की मौत... मलबा हटाने को लगानी पड़ीं पांच जेसीबी, तब मिला तैमूर का शव
बदायूं जिले के इस्लामनगर कस्बे में सोमवार दोपहर को करीब सवा तीन बजे आतिशबाजी में तेज धमाका हुआ। इससे दो मंजिला मकान धराशायी हो गया। आग लग गई। पटाखे जले तो कई धमाके हुए, जिससे दहशत फैल गई। मकान में मौजूद आतिशबाज की पत्नी, बेटा और दो बेटियां मलबे में दब गईं। धमाका इतनी तेज था कि आसपास के रहने वाले चीखते हुए घरों से निकालकर भागे। जब बारूद के धमाके थमे तो बचाव कार्य शुरू हुआ। हादसे में आतिशबाज की पत्नी और बेटे की मौत हो गई। दोनों बेटियां घायल हुई हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 of 7
मकान में ही थी आतिशबाजी की दुकान
- फोटो : अमर उजाला
इस्लामनगर कस्बा निवासी अख्तर का सड़क किनारे दो मंजिला मकान था। वह मकान के बाहरी हिस्से में गोल्डनइवेंट नाम से दुकान चलाता था। मकान में ही आतिशबाजी का भंडारण किया गया था। अख्तर सोमवार को कस्बे से बाहर गया था। उसकी पत्नी सलामत बेगम (35), बेटी अर्फी (7), तमन्ना (3) और बेटा तैमूर (5) घर पर थे। घर के अंदर आतिशबाजी बनाने को भारी मात्रा में बारूद रखी थी। दोपहर को सवा तीन बजे अचानक दुकान में रखी आतिशबाजी में तेज धमाका हो गया।
3 of 7
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
धमाके के साथ दो मंजिला मकान धराशायी हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि ध्वस्त मकान का मलबा, आसपास के घरों में जाकर गिरा। मौके पर चीत्कार मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने लोगों के साथ मलबे को हटाकर बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
पांच जेसीबी से हटाया गया मलबा
- फोटो : अमर उजाला
एसडीएम बिल्सी प्रवर्धन शर्मा और सीओ सुशील कुमार ने मौके पर पहुंचे, तब पता लगा कि आतिशबाज का परिवार दबा है। पांच जेसीबी मंगाईं गईं और मलबा हटाने में लोग जुटे। तीन एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया। डॉक्टरों की टीम के साथ एंबुलेंस पहुंची।
विज्ञापन
5 of 7
अस्पताल में बच्ची से जानकारी करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
कड़ी मशक्कत के बाद अर्फी और तमन्ना को निकाला गया। बाद में सलामत बेगम को निकाला गया और एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया, लेकिन वहां पहुंचाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।