पीलीभीत जिले में दो-तीन दिनों से रिमझिम के बाद मंगलवार की देर रात से तेज बारिश शुरू हुई। बारिश का क्रम बुधवार सुबह तक जारी रहा। तेज बारिश से शहर के कई मोहल्लों की गलियों में पानी भर गया। वहीं निचले इलाकों में बने घरों में गंदा पानी घुसने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। उधर, तेज बारिश से माधोटांडा मार्ग की हालत फिर बिगड़ गई। पानी का बहाव तेज होने से जमुनिया गांव के निकट मार्ग कट गया है। एक सप्ताह पूर्व इस मार्ग की मरम्मत कराई गई थी। मरम्मत के दौरान डाले गए पाइप और अन्य सामग्री पानी के तेज बहाव में बह गई। इससे यातायात ठप हो गया। स्थानीय ग्रामीणों में रोष है।
पीलीभीत में मूसलाधार बारिश: शहर में सैलाब से जैसे हालात, पानी के तेज बहाव से फिर कटा माधोटांडा मार्ग
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 07 Aug 2024 11:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
