{"_id":"66ad9e39f296a3350002786d","slug":"pictures-of-uproar-in-bareilly-first-it-given-in-writing-that-we-do-not-want-any-action-then-vandalism-arson-2024-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बरेली में बवाल: लिखित में दिया नहीं चाहते कार्रवाई..., रात में आरोपी के घर तोड़फोड़-आगजनी, गांव बना छावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में बवाल: लिखित में दिया नहीं चाहते कार्रवाई..., रात में आरोपी के घर तोड़फोड़-आगजनी, गांव बना छावनी
Sat, 03 Aug 2024 09:57 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 03 Aug 2024 09:57 AM IST
विज्ञापन
bareilly uproar
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव चंदपुरा शिवनगर में युवती को जबरन साथ ले जाने के आरोपी युवक के घर में शुक्रवार की रात तोड़फोड़ और आगजनी की घटना करने वालों ने जब पुलिस पर ही हमला कर दिया तो पूरे गांव को छावनी बना दिया गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक एक दिन पहले मामले की जानकारी हुई थी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई।
पुलिस की गाड़ी में भी की तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
गुस्साए लोग यहीं नहीं थमे और पांच कमरों से सामान बाहर निकालकर पूरा मकान ही आग के हवाले कर दिया। तोड़फोड़ व आगजनी की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस नाकाफी साबित हुई। किसी तरह भीड़ से बचकर भागे पुलिसकर्मियों ने सिरौली थाने में जानकारी दी तो सिरौली के साथ ही आसपास के थानों की पुलिस वहां पहुंची। मगर तब तक हमलावर भाग चुके थे।
घटना के बाद गांव में पहुंची फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना पर सबसे पहले डायल 112 की गाड़ी पहुंची। तोड़फोड़ कर रहे लोगों ने पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पुलिस कर्मियों ने समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। पुलिस पर भी हमलावर हो गए। किसी तरह पुलिस कर्मी गाड़ी समेत गांव से बाहर निकलकर भागे और थाना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद भारी संख्या में पुलिसबल गांव पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
भीड़ ने तोड़फोड़ के बाद लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कहा- हमें पहले से नहीं दी गई जानकारी
इंस्पेक्टर सिरौली लव सिरोही का कहना है कि युवती को ले जाने की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई। अब एक दिन पहले पता चला तो पुलिस सक्रिय भी हुई थी। आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। शुक्रवार रात हुई घटना में तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गांव चंदपुरा शिवनगर में देर रात हुई घटना
- फोटो : अमर उजाला
ये था पूरा मामला
बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में युवती को जबरन साथ ले जाने के आरोपी दूसरे समुदाय के युवक के मकान में ग्रामीणों की भीड़ ने तोड़फोड़ कर आग लगा दी। गांव चंदूपुरा शिवनगर में शुक्रवार रात हुई इस घटना का पता चलने पर पहुंची डायल 112 पुलिस के वाहन में भी गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ की। किसी तरह पुलिसकर्मी गाड़ी समेत गांव से बाहर भागे। बाद में बड़ी संख्या में पुलिसबल गांव पहुंचा तो उसे देखकर हमलावर भाग गए। घटना के बाद गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।