फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hathras Stampede: 'जो गिरा वो उठ न सका... पलभर में बिछ गईं लाशें; मौत के मुंह से निकलीं ऊषा की आपबीती

Wed, 03 Jul 2024 07:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Jul 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras Stampede news Usha Devi who escaped from the stampede told about the accident
भगदड़ में घायल हुईं ऊषा देवी - फोटो : अमर उजाला

हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने गए बरेली के सैकड़ों अनुयायी सकुशल लौट आए हैं। लेकिन भगदड़ का मंजर उनकी आंखों में तैर रहा है। स्थानीय संयोजकों के मुताबिक जिले से बड़ी संख्या में अनुयायी हाथरस गए थे। कोई ट्रेन से तो कोई निजी वाहन या फिर समूह में बसों को बुक करके गया था। सभी सकुशल लौट आए हैं। हालांकि, एक युवती के साथ अनहोनी की चर्चा भी रही लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। नवाबगंज की महिला घायल हुई है। 



नवाबगंज की महिला घायल
हाथरस हादसे में नवाबगंज के बिजौरिया रोड निवासी बनवारी लाल की पत्नी ऊषा देवी घायल हो गईं। उनके हाथ-पैर और कमर में चोटें आई हैं। सूचना पर देर शाम परिजन हाथरस के लिए रवाना हो गए। परिजनों ने बताया कि ऊषा परिचितों के साथ साकार हरि बाबा का सत्संग सुनने गई थीं। भगदड़ के दौरान वह भी भीड़ की चपेट में आकर घायल हो गईं। परिजनों ने बताया कि बड़ी मुश्किल से उन्होंने लोगों के पैरों के नीचे कुचलने से खुद को बचाया। 

Hathras Stampede news Usha Devi who escaped from the stampede told about the accident
हाथरस में सत्संग के दौरान दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

ऊषा देवी ने बताया कि भगवान का शुक्र है कि वह जिंदा बच गईं। भगदड़ से वहां के हालात इतने भयावह हो गए थे, जिसे देख उनका कलेजा कांप गया। भगदड़ में गिरे लोगों को भीड़ रौंदती जा रही थी। जो एक बार गिर गया, वो दोबारा उठ नहीं सका। एक बार तो उन्हें भी लगा कि अब बच पाना मुश्किल है। हिम्मत बांधकर किसी तरह वह भीड़ से निकली। कुछ ही पलों में वहां लाशें बिछ गईं। ऊषा उस मंजर का याद कर सिहर उठीं।    

Hathras Stampede news Usha Devi who escaped from the stampede told about the accident
Hathras Stampede - फोटो : अमर उजाला
15-20 बसों से गए थे अनुयायी 
भोले बाबा की संस्था मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम आयोजन समिति के संचालक जगदीश सरन जादूगर ने बताया कि बरेली के नवाबगंज, बहेड़ी, फरीदपुर, मीरगंज, आंवला, फतेहगंज पश्चिमी व फतेहगंज पूर्वी, भोजीपुरा, बल्लिया, भमोरा सहित तमाम इलाकों से सत्संग में भाग लेने के लिए 15 से 20 बसों में संगत हाथरस गई थी। कार्यक्रम के बाद बरेली के लोग लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। सत्संग से लौटे राम औतार, दीन दयाल, राजू, कालीचरन, मास्टर मुकेश ने बताया कि बरेली के सभी लोग सकुशल हैं। वे लौट रहे थे। रास्ते में हादसे का पता चला। हादसे से पहले ही बरेली की संगत निकल चुकी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Stampede news Usha Devi who escaped from the stampede told about the accident
hathras stampede - फोटो : अमर उजाला
चिंतित रहे परिजन 
हादसे की खबर के बाद बरेली से गए लोगों के परिजन चिंतित दिखे। उन्होंने फोन करके अपनों का हाल जाना। सत्संग में गए लोगों ने भी एक-दूसरे को फोन करके उनका हाल लिया, जिसमें पता चला कि सभी सकुशल हैं। धीरे सभी लोग अपनी-अपनी बसों में पहुंच गए और घर लौट आए। कुछ इलाकों के लोग ट्रेन से भी हाथरस गए हैं। रात तक परिजन फोन कर उनकी जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
Hathras Stampede news Usha Devi who escaped from the stampede told about the accident
hathras stampede - फोटो : अमर उजाला
अनहोनी की भी रही चर्चा
सत्संग में गए अनुयायियों में से कई ने बरेली से गए सभी लोगों के सकुशल होने की बात तो कही है, लेकिन एक अनुयायी के साथ अनहोनी की भी चर्चा शहर में रही। लोगों ने सुभाषनगर बदायूं रोड की युवती के साथ अनहोनी की बात कही। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed