हाथरस के सिकंदराराऊ में भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ से शाहजहांपुर के कई परिवारों की खुशियां कुचल गईं। जिले के दो बच्चों और तीन महिलाओं की भगदड़ में जान चली गई। इसकी सूचना जब घर पहुंची तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कांट के गांव भमौली निवासी आनंद बिहारी के नौ साल के पुत्र आयुष व तीन साल की बेटी काव्या की मौत हो गई। उनकी मौत की खबर सुनकर गांव में बाबा रामविलास व दादी सावित्री बिलख पड़ीं। आनंद जयपुर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घटना की खबर मिलते ही वह रात में ही अपने घर आ गए। मासूम बच्चों की मौत के बाद से उनके आंसू नहीं थम रहे। मां दुर्गेश बच्चों के शवों को सीने से लगाकर रो-रोकर बेसुध हो गई। आनंद ने कहा कि इतना बड़ा नुकसान हो जाएगा, इसका अंदाजा नहीं था।
Hathras Tragedy: 'जिसने हंसी देने की बात कही, उसने रुलाकर भेजा', दो बच्चों को खोने वाले पिता का छलका दर्द
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 03 Jul 2024 03:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन