Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Retired CO dies while playing volleyball in Bareilly

बरेली: वॉलीबॉल खेलने के दौरान अचानक गिरे रिटायर्ड सीओ, कुछ ही पलों में चली गई जान, हार्ट अटैक की आशंका

Mon, 16 Nov 2026 10:46 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 16 Nov 2026 10:46 AM IST
सार

बरेली में रिटायर्ड सीओ मनोज कुमार सिंह की मौत हो गई। वे रविवार को वॉलीबॉल खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक गिरे और कुछ ही पलों में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने हार्ट अटैक आने की बात कही है। 

विज्ञापन
Retired CO dies while playing volleyball in Bareilly
पूर्व सीओ मनोज कुमार सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रविवार शाम वॉलीबॉल खेलते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से चंदौसी के पूर्व सीओ मनोज कुमार सिंह की मौत हो गई। परिवार के मुताबिक रविवार को खेल के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और देखते-ही-देखते उनकी हालत गंभीर हो गई। साथी उन्हें संभाल पाते, इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी अचानक मौत की खबर से पुलिस विभाग और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन
Trending Videos

मनोज कुमार सिंह बरेली की महानगर कॉलोनी में रहते थे। वह पुलिस विभाग में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर सेवाएं दे चुके थे। चंदौसी में सीओ रहने से पहले उन्होंने बदायूं में इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी भी संभाली थी। पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दीं। 

यह भी पढ़ें- अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़: बरेली में चार हथियार तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तानी आतंकी संगठन से जुड़े तार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभचिंतकों ने जताया शोक 
परिचितों के मुताबिक, रविवार शाम मनोज कुमार सिंह रोजमर्रा की तरह वॉलीबॉल खेल रहे थे। खेल के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह गिर पड़े। साथियों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। उनकी मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार के लोग मैदान पर आ गए। पूर्व सीओ के निधन की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने शोक जताया। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed