बरेली में चार दिन तक लोक आस्था के महापर्व छठ की अद्भुत छटा बिखेरी। छठ पूजा के क्रम में चौथे दिन सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन हो गया। शहर में सैकड़ों महिलाओं ने छठी मइया और सूर्य की उपासना कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए कामना की। सोमवार को तड़के चार बजे से ही जगह-जगह बनाए गए छठ पूजा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। व्रतियों ने श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान भास्कर की उपासना की।
छठ पूजा: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन, बरेली में बिखरी आस्था की अद्भुत छटा; तस्वीरें
सार
बरेली में छठ महापर्व का समापन सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। तड़के चार बजे से ही शहर के विभिन्न पूजा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर स्थित श्री शिव-शक्ति मंदिर के सरोवर सहित इज्जतनगर के श्री शिव पार्वती मंदिर और धोपेश्वरनाथ मंदिर में व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
