फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैसों के लिए जिस्म का सौदा: पिता और जीजा ने वेश्यावृत्ति के लिए किया अगवा, युवती बोली- दोनों को थी बस ये भूख

Sun, 02 Oct 2022 08:10 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 02 Oct 2022 08:10 PM IST
विज्ञापन
girl accused father and brother in law of forced prostitution in Izzatnagar of Bareilly
इज्जतनगर इलाके में युवती ने घरवालों पर लगाए गंभीर आरोप - फोटो : फाइल फोटो

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती से उसके पिता व जीजा वेश्यावृत्ति कराना चाहते हैं, इसलिए उसने घर छोड़ दिया। किराए के मकान से अगवाकर पिता, उसके जीजा और उनके एक साथी ने युवती को वैन में डाला। इस बीच पिता के चाकू निकालते ही युवती खिड़की से कूद कर भाग गई। एसएसपी के आदेश पर इज्जतनगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं युवती की ओर से होटल में हंगामा करने के बाद बारादरी थाने में हिंदू संगठन से जुड़े जीजा, उसके साथियों पर छेड़छाड़ समेत पिता पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Trending Videos
girl accused father and brother in law of forced prostitution in Izzatnagar of Bareilly
girl, woman, woman crime, महिला, औरत, woman cry, tears - फोटो : फाइल फोटो

इज्जतनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक, वह फरीदपुर में प्राइवेट जॉब करती है और नौकरी से मिलने वाले रुपये से अपनी पढ़ाई भी कर रही है। उसके पिता और सगा जीजा जबरन वेश्यावृत्ति करवाकर रूपये कमाना चाहते हैं और मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। इसी वजह से पीड़िता ने अपना घर छोड़ दिया है और इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रह किराए पर रह रही है। 

girl accused father and brother in law of forced prostitution in Izzatnagar of Bareilly
इज्जतनगर थाना - फोटो : सोशल मीडिया

आरोप है कि फरीदपुर में काम करने के दौरान वहीं के मोहल्ला कानून गोयान निवासी आरोपी भुवनेश को आरोपी पिता और जीजा ने उसके पीछे लगा दिया। 18 सितंबर को आरोपी भुवनेश ने अपनी कार से फरीदपुर स्थित दशमेश ढाबे से उसे उठा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
girl accused father and brother in law of forced prostitution in Izzatnagar of Bareilly
girl demo, rape demo, girl crime, woman crime, girl - फोटो : फाइल फोटो

कार में उसके पिता और जीजा बैठे हुए थे। इस दौरान आरोपी पिता ने मारने के लिए चाकू निकाल लिया। इसको देख पीड़िता खिड़की से भाग गई और आरोपी कार को लेकर फरार हो गए। बता दें कि उक्त पीड़िता की ओर से ही गुरुवार को बारादरी पुलिस में तहरीर दी गई थी कि परिवार वालों के डर से उसका परिचित होटल में छोड़ गया था और हिंदू संगठन से जुड़े जीजा, उसके साथियों ने कमरा का दरवाजा तोड़ कर पीड़िता से छेड़छाड़ और मारपीट की थी।

विज्ञापन
girl accused father and brother in law of forced prostitution in Izzatnagar of Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

इस दौरान उसकी बहन और पिता भी आरोपियों के साथ थे। इस मामले में बारादरी पुलिस आरोपी पिता, बहन और जीजा समेत उसके साथियों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। अब एसएसपीक के आदेश पर इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी पिता, जीजा और भुवनेश पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed