फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैदान पर उतरा पहाड़: छोलिया संग थिरकी देवभूमि की संस्कृति, मन मोह लेंगी उत्तरायणी मेले की तस्वीरें

Fri, 10 Jan 2025 12:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Jan 2025 12:08 PM IST
सार

बरेली क्लब मैदान में गुरुवार को उत्तरायणी मेले का शुभारंभ हो गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलन कर मेले का शुभारंभ किया। धामी ने इस सांस्कृतिक आयोजन की सराहना की। इस दौरान लोक कलाकारों ने देवभूमि की संस्कृति के रंग बिखेरे। 

विज्ञापन
culture of uttarakhand in Uttarayani mela of Bareilly see photos
उत्तरायणी मेला 2025 - फोटो : अमर उजाला

बरेली क्लब मैदान पर बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरायणी मेले का शुभारंभ किया। मंच पर पहाड़ की सांस्कृतिक विरासत नुमाया हुई। परिसर में लगे स्टॉलों पर देवभूमि की कारीगरी, खान-पान से लेकर अन्य चीजों की झलक देखने को मिली। पर्वतीय वाद्ययंत्रों की धुन पर उत्तराखंड के कलाकारों ने पारंपरिक पहाड़ी नृत्य कर समा बांध दिया। देवभूमि का प्रसिद्ध छोलिया नृत्य लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। सीएम धामी ने इस सांस्कृतिक आयोजन की सराहना की। कहा कि पिछले कई वर्षों से बरेली में आयोजित होने वाले इस मेले में आकर बहुत प्रसन्नता हो रही है। 

culture of uttarakhand in Uttarayani mela of Bareilly see photos
उत्तरायणी मेला 2025 - फोटो : अमर उजाला

उत्तरायणी जन कल्याण समिति की ओर से आयोजित मेले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे तो छोलिया नृत्य करते हुए कलाकारों की टोली ने उनका स्वागत किया। देवभूमि के पारंपरिक लिबास में सजे कलाकारों ने टीका लगाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने फीता काटा। यहां से बैग पाइपर बैंड की टीम स्क्वॉड करते हुए सीएम को परिसर में स्थापित अस्थायी मंदिर तक ले गई। वहां विघ्नहर्ता का पूजन हुआ। इसके बाद आयोजक मुख्यमंत्री को सांस्कृतिक मंच पर ले गए। 

culture of uttarakhand in Uttarayani mela of Bareilly see photos
लोगों को संबोधित करते उत्तराखंड के सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
मंच पर मुख्यमंत्री धामी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वेदपाठियों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। खटीमा की टीम ने झांकी के साथ मां नंदा-सुनंदा का गुणगान करते हुए नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री धामी ने मेले का अवलोकन भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
culture of uttarakhand in Uttarayani mela of Bareilly see photos
उत्तरायणी मेला 2025 - फोटो : अमर उजाला
मंच पर महापौर उमेश गौतम, सांसद छत्रपाल गंगवार, विधायक संजीव अग्रवाल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, डॉ. विनोद पागरानी बतौर अतिथि मौजूद रहे। साथ में समिति के अध्यक्ष अमित पंत, महामंत्री मनोज पांडेय, कमलेश बिष्ट, रमेश चंद शर्मा, मुकुल भट्ट, चंदन नेगी, तारा जोशी, पूरन दानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
culture of uttarakhand in Uttarayani mela of Bareilly see photos
उत्तरायणी मेला 2025 - फोटो : अमर उजाला
देर रात तक चलता रहा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला 
मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। देहरादून व उत्तराखंड के अन्य जिलों से आए कलाकारों ने प्रस्तुति दी। संध्या काल में संयुक्त आयकर अधिकारी धीरज सिंह बघेल अतिथि रहे। उन्होंने स्मारिका का विमोचन किया। संचालन डॉ. मनोज कांडपाल, भवानी जोशी, कुंवर सिंह बिष्ट, पीसी पाठक, दिनेश चंद्र पंत, माधवा नंद तिवारी, केसी सती ने किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed