{"_id":"62e9f9a6c5bbab796f2d07d9","slug":"firecracker-blast-in-pilibhit-three-daughters-of-businessman-died-in-explosion-of-firecrackers-kept-in-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में पटाखा विस्फोट: नमाज पढ़ते हुए ऐसे आई तीनों बेटियों की मौत, संभलने का मौका तक न मिला, भयावह था मंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत में पटाखा विस्फोट: नमाज पढ़ते हुए ऐसे आई तीनों बेटियों की मौत, संभलने का मौका तक न मिला, भयावह था मंजर
Wed, 03 Aug 2022 10:25 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 03 Aug 2022 10:25 AM IST
विज्ञापन
firecracker blast in pilibhit
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत के जहानाबाद कस्बे के जोशीटोला में घनी आबादी के बीच बने एक मकान में आतिशबाजी की अवैध रूप से रखी 25 पेटियों में मंगलवार दोपहर आग लगने से विस्फोट हो गया। इससे मकान की दूसरी मंजिल पर बने दो कमरे धराशायी हो गए। हादसे में पटाखा व्यापारी अजीम बेग की तीन बेटियों की झुलसने और मलबे में दबकर मौत हो गई। अजीम बेग ने मकान में नीचे के कमरे में आतिशबाजी का भंडार कर रखा था। दोपहर करीब ढाई बजे आतिशबाजी में आग लगने से जबरदस्त विस्फोट हुआ। इससे छत पर बने कमरे में मौजूद अजीम बेग की दो पुत्रियां निशा (17) और सानिया (15) बुरी घायल हो गईं। जबकि तीसरी बेटी नगमा (18) नीचे गिरकर मलबे में दब गई। करीब एक घंटे तक पटाखे फटने की आवाज आती रही। चीखपुकार के बीच आसपास के लोग पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। आग की लपटों के बीच से घुसकर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से निशा और सानिया को निकाला।
firecracker blast in pilibhit
- फोटो : अमर उजाला
तीसरी पुत्री नगमा (18) को मलबा से निकालने मे दो घंटे लग गए। तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर देखकर तीनों को बरेली रेफर कर दिया गया। वहां जिला अस्पताल में शाम को तीनों की मौत हो गई। इस बीच घटना का पता चलने पर एसपी दिनेश कुमार पी, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एसडीएम योगेश कुमार गौड़, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
firecracker blast in pilibhit
- फोटो : अमर उजाला
नमाज पढ़ रही थीं घटना के वक्त तीनों बेटियां
विस्फोट के समय मकान में पटाखा व्यापारी अजीम बेग की पत्नी फिरोज बेगम और छह बच्चे मौजूद थे। तीन बेटियां अंदर के हिस्से में और मां समेत तीन बच्चे बाहरी हिस्से में थे। तीन बेटियां झुलसकर और मलबे में दबकर गईं।
विस्फोट के समय मकान में पटाखा व्यापारी अजीम बेग की पत्नी फिरोज बेगम और छह बच्चे मौजूद थे। तीन बेटियां अंदर के हिस्से में और मां समेत तीन बच्चे बाहरी हिस्से में थे। तीन बेटियां झुलसकर और मलबे में दबकर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
firecracker blast in pilibhit
- फोटो : अमर उजाला
बाकी ने खुद को किसी तरह से बचा लिया। फिरोज बेगम ने बताया कि हादसे के दौरान तीनों बेटियां निशा, सानिया और नगमा नमाज पढ़ रहीं थीं। फिरोज बेगम के मुताबिक बारिश के बीच बिजली गिरने से पटाखों में आग लगी।
विज्ञापन
firecracker blast in pilibhit
- फोटो : अमर उजाला
आसपास के मकान भी क्षतिग्रस्त
अजीम के घर विस्फोट होने से उनके सगे भाई नसीम बेग, कदीर खां, महीवली जोशी, पप्पू के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि आसपास के मकानों की छतों पर पड़ा मलबा पड़ा था। पुलिस ने बाद में सख्ती दिखाते हुए आसपास की छतों को खाली करा दिया।
अजीम के घर विस्फोट होने से उनके सगे भाई नसीम बेग, कदीर खां, महीवली जोशी, पप्पू के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि आसपास के मकानों की छतों पर पड़ा मलबा पड़ा था। पुलिस ने बाद में सख्ती दिखाते हुए आसपास की छतों को खाली करा दिया।