फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक और जख्म: आंख भी न खुल पाई थी कि आ गई दिल दहला देने वाली खबर, रात दो बजे फोन घनघनाते ही कांप गया था कलेजा

Mon, 18 Jul 2022 09:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 18 Jul 2022 09:56 AM IST
विज्ञापन
rampur road accident news Five people of Shahjahanpur died in a horrific accident
rampur road accident - फोटो : अमर उजाला
यूपी के शाहजहांपुर से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही स्लीपर बस शनिवार देर रात सामने से आ रहे लंबी बॉडी के ट्रक से टकरा गई। हादसे में निजी बस के चालक और एक हेल्पर समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 47 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचवाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हादसा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात 12 बजे के आसपास हुआ। बस में सवार मुसाफिरों के मुताबिक शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही स्लीपर बस बाईपास से गुजरते समय एक वाहन को ओवरटेक कर रही थी। ओवरटेकिंग के दौरान बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। बस में चालक व दो हेल्पर के अतिरिक्त करीब 50 लोग सवार थे। 

 
rampur road accident news Five people of Shahjahanpur died in a horrific accident
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर जिले के पांच परिवारों को रविवार का दिन जिंदगी भर का जख्म दे गया। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रामपुर के पास देर रात हुए भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गईं, जबकि जिले के ही 24 लोग गंभीर घायल हो गए। तड़के ही आई मनहूस खबर के बाद परिवारों में मातम छा गया। शमीम उल हक का शव परिजन दिल्ली ले गए हैं, जबकि चार अन्य शवों को घर लाया गया तो परिजन फफक पड़े।
 
rampur road accident news Five people of Shahjahanpur died in a horrific accident
मृतक शमीम उल हक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ससुर के इंतकाल पर आए थे शमीम, बीवी के पैर में चोट की वजह से रुक गए थे
दिल्ली शाहदरा के 118 सीलमपुरी ब्रह्मपुरी निवासी शमीम उल हक (35) की हादसे में मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी रजिया व अन्य परिजन के भी चोटें आईं हैं। दिल्ली में खराद का काम करने वाले शमीम उल हक की यहां थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी में अख्तर मंसूरी पहलवान के घर ससुराल है। कुछ दिन पहले अख्तर मंसूरी का इंतकाल हो गया था। शमीम, उनकी पत्नी रजिया, मां पिर्रो, बेटा शहजाद-उल-हक 12, रेहान-उल-हक 10 और अहमद उल हक उनके जनाजे में शामिल होने आए थे। पूरा परिवार 40वें में शामिल होने के कारण यहां रुक गया था। दो दिन पहले 40वें की नियाज होने के बाद शनिवार शाम को शमीम अपने परिवार के साथ बस में सवार हुए थे। हादसे के बाद करीब एक बजे बहन रजिया ने फोन किया था। वह घबराई हुई आवाज में बोली थी कि हादसा हो गया है। जल्दी रामपुर आ जाओ। उसके बाद रजिया के भाई हामिद व बहनोई पप्पू रवाना हो गए।। रजिया के पैर में गंभीर चोट आई है, जबकि पिर्रो व बच्चे सुरक्षित हैं। मृतक के साले मोहम्मद रशीद ने बताया कि शमीम दो भाई थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
rampur road accident news Five people of Shahjahanpur died in a horrific accident
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अलीशा होश में आईं तो कॉल पर बताया, भीषण हादसा हुआ, पापा को पुलिस ले गई
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मामूड़ी निवासी स्कूल बस चालक नसीम खान (52) की भी हादसे में मौत हो गई। उनकी पत्नी रुबिया खान (45) के पैर टूट गए। 16 वर्षीय बेटी अलीशा को चोटें आईं हैं। नसीम के बेटे शानू और शोएब दिल्ली में सिलाई का काम करते थे। शनिवार को नसीम पत्नी और बेटी के साथ दिल्ली जाने के लिए डबल डेकर बस में सवार हुए थे। हादसे के बाद अलीशा बेहोश हो गईं। उसे काफी देर के बाद होश आया तो उसने तुरंत ही अपने नंबर से घर पर फोन लगाया। रात दो बजे फोन की घंटी बजने पर परिजन चौंक गए।
विज्ञापन
rampur road accident news Five people of Shahjahanpur died in a horrific accident
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
डरते हुए फोन उठाया तो अलीशा ने रुंधे हुए गले से कहा कि बस को टैंकर ने टक्कर मार दी है। कई लोग मर गए हैं और पापा को पुलिस ले गई। इतना सुनने के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। रात में ही रामपुर में रहने वाले बहनोई दिलशाद मियां से संपर्क साधा। उन्हें पूरी बात बताई तो रात में ही दिलशाद मौके पर पहुंच गए। रविवार को नसीम का शव लाया गया तो बेटी अलीशा, बेटी नूर सबा, जेबा, बेटा शानू और शोएब बिलख पड़े। उन्हें पास के ही कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed