फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pilibhit: गर्भवती पत्नी को बाइक से बांधकर घसीटा, नशा उतरा तो बोला- गलती हो गई, वह मुझे बहुत प्यार करती है

Mon, 16 Jan 2023 11:41 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Jan 2023 11:41 AM IST
विज्ञापन
Drunk man drags pregnant wife by tying her to bike in Pilibhit
पीड़ित सुमन, आरोपी पति रामगोपाल - फोटो : अमर उजाला

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में बाइक से बांधकर पत्नी को घसीटने वाले रामगोपाल का शराब का नशा जब उतरा तब उसके चेहरे पर पश्चाताप के भाव झलकने लगे। रविवार को सीएचसी में मेडिकल को लाए गए रामगोपाल की आंखें भर आईं। बोला, पत्नी तो उसे बहुत प्यार करने के साथ सुधारने की कोशिश कर रही थी। गलती उसकी ही थी। उधर, पत्नी सुमन ने अब पति रामगोपाल से दूरी बनाने की बात कही है। 



शराब के नशे में पत्नी के हाथ बांधकर उसे बाइक से बांधकर घसीटने वाले रामगोपाल को जेल भेजने से पहले रविवार को पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। सुबह तक उसका नशा पूरी तरह से उतर चुका था। बोला- शराब पीकर घर पहुंचने पर पत्नी तो उसे सुधारने के लिए ही झगड़ती थी। शनिवार को भी जब वह नशे में घर पहुंचा तो उसने गुस्सा शुरू कर दिया। नहाने के लिए अंडरवियर, बनियान मांगा तो खुद ढूंढ लेने को कहा। 

Drunk man drags pregnant wife by tying her to bike in Pilibhit
पीड़ित महिला
उसने कहा कि वह गुस्से में दूसरे घर पर जाने को उठा तो पत्नी रास्ते में आकर घर में ही रुकने की जिद करने लगी। तब नशे में उसे भी गुस्सा आ गया और उसने यह घटना कर डाली। रामगोपाल की आंखों से आंसू निकल आए। बोला, जब पुलिस ने उसे पकड़ा था तब भी पत्नी ने उसे जेल न भेजने की गुहार की थी। 
Drunk man drags pregnant wife by tying her to bike in Pilibhit
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में भर्ती सुमन ने कहा कि अब बहुत हो गया। परिवार वालों के खिलाफ जाकर शादी की थी। सुधारने की काफी कोशिश की। मगर पति ने तो गर्भ में पल रही संतान की भी जान लेने में कसर नहीं छोड़ी। अब उसके घर नहीं जाऊंगी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Drunk man drags pregnant wife by tying her to bike in Pilibhit
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र का है मामला - फोटो : अमर उजाला
घुंघचाई में शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे नशे में धुत रामगोपाल आठ महीने की गर्भवती पत्नी सुमन के दोनों हाथ बाइक में रस्सी से बांधकर करीब सौ मीटर दूर तक घसीटता हुआ उसके मायके ले गया था। सुमन के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रामगोपाल को गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन
Drunk man drags pregnant wife by tying her to bike in Pilibhit
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

सुमन की हालत बिगड़ी

गर्भवती पत्नी को बाइक से बांधकर खींचने वाले रामगोपाल को दूसरे दिन जेल भेज दिया गया। वहीं हालत खराब होने पर सुमन को सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुमन को शनिवार को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। मगर, मायके के लोग शनिवार को उसे घर ले गए। रविवार को फिर पेट में तेज दर्द होने पर उसे जिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed