{"_id":"6aa074ce67ba65ddb2048547","slug":"bike-riding-couple-crushed-to-death-by-speeding-car-bareilly-news-c-4-1-bly1032-963240-2026-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार से कुचलकर बाइक सवार दंपती की मौत, चार माह पहले ही हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार से कुचलकर बाइक सवार दंपती की मौत, चार माह पहले ही हुई थी शादी
Wed, 09 Sep 2026 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:19 AM IST
सार
बरेली में बड़ा बाइपास पर परधोली गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पहुंच गई और सामने से आ रहे बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक दंपती का फाइल फोटो
- फोटो : स्रोत- परिजन
विस्तार
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में बड़ा बाइपास पर परधोली गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई। कार से कुचलकर बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों युवकों को हिरासत में लिया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
भुता थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी 24 वर्षीय मटरू कश्यप उर्फ गगन मंगलवार शाम करीब पांच बजे अपनी 23 वर्षीय पत्नी कमलेश के साथ बाइक से सीबीगंज के नंदोसी स्थित ससुराल से घर लौट रहे थे। परधौली गांव के पास डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन से आई कार ने बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
बाइक सवार दंपती दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरे। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सीबीगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। कार सवारों को हिरासत में लेने के साथ ही कार को भी कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन
चार माह पहले ही हुई थी शादी
जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी पर मौजूद मटरू के तहेरे भाई ओमपाल ने बताया कि मटरू तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। चार माह पहले ही उनकी शादी हुई थी। वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।
सीओ द्वितीय नितिन कुमार ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर आवागमन सुचारू कराया गया। कार सवार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी पर मौजूद मटरू के तहेरे भाई ओमपाल ने बताया कि मटरू तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। चार माह पहले ही उनकी शादी हुई थी। वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।
सीओ द्वितीय नितिन कुमार ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर आवागमन सुचारू कराया गया। कार सवार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।