फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सीने पर बैठकर देवर ने पकड़े हाथ...पति ने हंसिये से काट डाला 'प्यार' का गला; नए जमाने की बहू को इसलिए मारा

Sun, 02 Nov 2025 09:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 02 Nov 2025 09:17 AM IST
सार

बरेली में प्रेम विवाह का दुखद अंत हुआ है। भाई की साली से शादी कर घरवाली बनाया, अब हत्या करने का आरोप लगा है। हवालात से लंगड़ाते हुए निकले पति ने हत्या की वजह बताई। मामले में सास-ससुर और चचिया ससुर को भी जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
Bareilly Anita murder case Brother-in-law held Anita hands husband slit her throat with a sickle in bareilly
Bareilly Anita murder - फोटो : अमर उजाला
बरेली के नवाबगंज में अनीता हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने शनिवर को पति अनिल, देवर सचिन, सास भगवानदेई, ससुर जमुना प्रसाद और चचिया ससुर महेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया। इनमें पति और देवर पर हत्या करने और बाकी पर दहेज उत्पीड़न का आरोप है। 


मुख्य आरोपी अनिल हवालात से लंगड़ाते हुए बाहर आया। पांचों आरोपियों के चेहरों पर खौफ पसरा था। जमुना प्रसाद ने कहा कि बहू की करतूतों ने हमारे परिवार को बर्बाद कर दिया। भगवानदेई की आंखें नम थीं।
Bareilly Anita murder case Brother-in-law held Anita hands husband slit her throat with a sickle in bareilly
मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर और अनीता की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के हालात, मोबाइल की कॉल डिटेल, स्थानीय लोगों से पूछताछ आदि के आधार पर पुलिस ने पूरे परिवार को आरोपी माना है। इनमें मुख्य आरोपी अनिल ही है, जिसने हंसिये से गला रेतकर अनीता की हत्या की। चूंकि अनीता स्वस्थ थी और अकेले हत्या करना मुमकिन नहीं था तो अनिल ने भाई सचिन की मदद ली।
 
Bareilly Anita murder case Brother-in-law held Anita hands husband slit her throat with a sickle in bareilly
परिजन से पूछताछ करते पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सचिन उसके हाथ पकड़कर सीने पर बैठ गया। तब अनिल ने वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह दस बजे हत्या कर दोनों भाई ताला लगाकर घर से चुपचाप निकल गए और शाम ढलने के बाद लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly Anita murder case Brother-in-law held Anita hands husband slit her throat with a sickle in bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों ने खींच लिए थे हाथ
थाना प्रभारी अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अनीता के सास, ससुर व चचिया ससुर घटनास्थल से काफी दूर गांव में थे। उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी, लेकिन उनके तानों की वजह से भी अनिल और अनीता का परिवार बर्बाद हुआ। इसलिए उन्हें दहेज उत्पीड़न का आरोपी बनाया गया। अनिल ने पुलिस को बताया कि उनके विवाद को शांत कराने की कोशिश न तो उसके घरवालों ने की, न ही ससुरालवालों ने।
 
विज्ञापन
Bareilly Anita murder case Brother-in-law held Anita hands husband slit her throat with a sickle in bareilly
अनीता की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसके घरवाले इस बात से नाराज थे कि बेटे ने उनकी मर्जी से शादी क्यों नहीं की? वहीं, ससुरालवाले अनीता की जिद से हुई शादी को लेकर दूरी बनाए रखते थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed