फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bareilly: ब्रह्मांड की गहराइयों को समझ सकेंगे गांव के बच्चे, डीएम ने किया खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का लोकार्पण

Sat, 04 Jan 2025 07:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Jan 2025 07:02 PM IST
सार

बरेली के आमौर स्थित कंपोजिट स्कूल में शनिवार को डीएम और एसएसपी ने खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। डीएम ने कहा कि इस प्रयोगशाला से विद्यार्थियों को अंतरिक्ष में घटने वाली खगोलीय घटनाएं के अलावा जीवन से जुड़ी अन्य रोचक जानकारियां भी मिल सकेंगी।

विज्ञापन
DM inaugurated the astronomy laboratory in Bareilly
खगोल विज्ञान प्रयोगशाला में बच्चों के बीच डीएम और एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

बरेली जिले में प्राथमिक विद्यालयों के बच्चे खगोल विज्ञान के बारे में जान और समझ सकेंगे। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने प्राथमिक स्कूल की शिक्षा में अभिनव प्रयोग खगोल विज्ञान प्रयोगशाला के रूप में किया है। फतेहगंज पश्चिमी के गांव आमौर स्थित कंपोजिट स्कूल में खगोल विज्ञान प्रयोगशाला स्थापित की गई है। फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक क्षेत्र की यह पहली खगोलीय लैब है, जिसका लोकार्पण शनिवार दोपहर करीब 12 बजे जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने एसएसपी अनुराग आर्य के साथ फीता काटकर किया। जिलाधिकारी ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थियों का विज्ञान के प्रति रुझान बढ़ाने के उद्देश्य से खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण करवाया गया है। इससे विद्यार्थियों को अंतरिक्ष में घटने वाली खगोलीय घटनाएं के अलावा जीवन से जुड़ी अन्य रोचक जानकारियां भी मिल सकेंगी।

DM inaugurated the astronomy laboratory in Bareilly
प्रयोगशाला में बच्चों के बीच डीएम और एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ लैब में विभिन्न यंत्रों एवं उपकरणों को देखा। कहा कि प्रयोगशाला के विभिन्न उपकरणों के माध्यम से अब विद्यार्थी स्वयं ब्रह्मांड की गहराइयों में झांकेंगे। भौतिक, रसायन एवं जीव विज्ञान से संबंधित विभिन्न यंत्र, उपकरण, मॉडल आदि के माध्यम से विज्ञान के तमाम पहलू को समझेंगे तो उनकी सोच का दायरा बढ़ेगा। इससे उन्हें जीवन में आगे जाकर इन क्षेत्रों में काम करने, नवाचार और आविष्कार करने में सहायता मिलेगी।
DM inaugurated the astronomy laboratory in Bareilly
डीएम और एसएसपी ने फीटा काटकर किया लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी ने खगोल प्रयोगशाला में मौजूद हर उपकरण के बारे में बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि इस स्कूल के अलावा आसपास के स्कूलों के बच्चों को भी प्रयोगशाला दिखाई जाए ताकि वे भी ज्ञान अर्जित कर सकें। शिक्षक अपनी देखरेख में बच्चों को प्रयोगशाला में मौजूद उपकरणों की जानकारी दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
DM inaugurated the astronomy laboratory in Bareilly
प्रयोगशाला में बच्चों के बीच डीएम और एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी ने कहा कि इसी प्रकार की खगोल विज्ञान प्रयोगशाला जिले के अन्य विकास खंडों में भी बनाई जा रही है। विज्ञान एवं गणित के शिक्षकों को इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे वह भी बच्चों को प्रयोगशाला को दिखा सकें। 
विज्ञापन
DM inaugurated the astronomy laboratory in Bareilly
एसएसपी ने डीएम की पहल को सराहा - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने इस अभिनव प्रयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रयोगशाला केवल बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि बड़ों के लिए भी बहुत उपयोगी है। कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी ने अशोक का पौधा भी विद्यालय परिसर में रोपा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed