फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटा तूने ये क्या किया: जरा-सी बात पर मासूम ने मौत को लगा लिया गले, मां की डांट से नाराज होकर उठाया खौफनाक कदम

Mon, 19 Sep 2022 01:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 19 Sep 2022 01:20 PM IST
विज्ञापन
class four student commits suicide after Angered by mother scolding in Budaun
जानकारी देता बच्चे का पिता - फोटो : अमर उजाला
बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के रसूलपुर नगला गांव में रविवार को डिब्बा बजाने पर मां के डांटने से नाराज कक्षा चार के छात्र ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। नौ वर्षीय सुरजीत पुत्र श्रीपाल प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। रविवार को स्कूल की छुट्टी थी। श्रीपाल के मुताबिक सुरजीत ने सुबह उठकर घर में झाड़ू लगाई। भैंसों को चारा डाला। नित्य क्रिया से निपटकर चाय नाश्ता किया। वह सुबह करीब साढ़े सात बजे भूसे की कोठरी में बैठा एक खाली डिब्बा बजा रहा था। इसी बात पर मां अनीता ने उसको डांट दिया था। इसके बाद अनीता बर्तन धोने में लग गई। कुछ देर बाद वह भूसे की कोठरी में पहुंची, जहां सुरजीत का शव रस्सी के फंदे से लटका था। बेटे को देखकर उसकी चीख निकल गई। परिवार और आसपास के लोग आ गए। उन्होंने तुरंत बालक के शव को फंदे से उतारा पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
class four student commits suicide after Angered by mother scolding in Budaun
फाइल फोटो
श्रीपाल ने बताया कि सुरजीत दो भाइयों में छोटा था। उससे बड़ा 11 वर्षीय बेटा अंकित है। वह कक्षा छह का छात्र है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दोपहर में उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। पुलिस के मुताबिक बालक ने फंदे से लटककर जान दी है।
class four student commits suicide after Angered by mother scolding in Budaun
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हर काम में तेज था सुरजीत
नौ वर्षीय सुरजीत के पिता श्रीपाल ने बताया कि वह घटना के वक्त घर पर नहीं थे। सुरजीत हर काम में तेज था। नौ साल का होने के बावजूद घर के तमाम काम कर लेता था। सुबह उसने पशुओं के नीचे झाड़ू लगाई। उन्हें चारा भी डाला था। जब तक सुरजीत ने चाय नाश्ता किया, तब तक खाना बन गया था। पत्नी बर्तन धोने में लग गई। इसी दौरान उसने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर जब वह घर पहुंचे तो शव को उतारा गया। बाद में पता चला कि पत्नी ने किसी बात पर उसे डांट दिया था। इससे उसने नाराज होकर आत्महत्या कर ली। उन्हें नहीं पता था कि इतनी जरा सी बात पर बेटा अपनी जान दे देगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
class four student commits suicide after Angered by mother scolding in Budaun
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
चोरी का इल्जाम लगने पर बालक ने फंदे से लटककर की थी आत्महत्या
एक ऐसा ही मामला लॉकडाउन के दौरान हुआ था। जरीफनगर इलाके में एक 11 साल के बालक ने फंदे से लटककर जान दी थी। बताया जा रहा था कि उस पर चोरी का इल्जाम लगा था। परिवार वालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया था। उसका शव बिना पोस्टमार्टम के दफन कर दिया गया था।

 
विज्ञापन
class four student commits suicide after Angered by mother scolding in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उसहैत के गांव रसूलपुर नगला में नौ साल के बालक ने फंदे से लटककर जान दी है। रविवार सुबह उसकी मां ने उसे डांट दिया था। उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। - डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed