बरेली में छठ महापर्व का समापन शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हुआ। भोर से ही शहर में जगह-जगह बनाए गए घाटों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी। अर्घ्य अर्पित करने के दौरान मेले जैसा नजारा रहा। भारी संख्या में श्रद्धालु, विशेष रूप से महिलाएं, पारंपरिक परिधानों में सजधज कर सूर्य को अर्घ्य देने के लिए एकत्रित हुईं। छठी मइया और सूर्य देव की पूजा करते हुए लोगों ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि, लंबी आयु और खुशहाली की कामना की। इस दौरान घाटों पर उगा हो सुरुजदेव, भिन भिनसरवा, अरघ केर-बेरवा, पूजन केर-बेरवा..., उगी हे दीनानाथ, जल्दी जल्दी उगा हे सूरज देव... आदि गीत गुनगुनाए।
Chhath Puja 2024: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हुआ छठ महापर्व का समापन, देखिए बरेली मंडल की तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 Nov 2024 10:33 AM IST
सार
Chhath Puja 2024: बरेली समेत पूरे मंडल में लोक आस्था के महापर्व छठ धूमधाम से मनाया गया। छठ पूजा के चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। बरेली में सरोवरों व पूजा स्थलों पर शुक्रवार तड़के चार बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। हाथों में प्रसाद का सूप थामें व्रती महिलाओं ने पानी में खड़ी होकर भगवान सूर्य देव की उपासना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन