बरेली में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन से लेकर विभिन्न सरकारी भवनों, निजी संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने तिरंगा फहराने के बाद गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली। इसके बाद संविधान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में बरेली सांसद छत्रपाल सिंह, महापौर उमेश गौतम, एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय कुमार सिंह, मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी, जिलाधिकारी डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य समेत पुलिस अफसर मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने परेड करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए 51 हजार रुपये का इनाम घोषित किया।
Republic Day: बरेली में लहराया तिरंगा... कैबिनेट मंत्री ने ली परेड की सलामी; तस्वीरों में देखें गणतंत्र के रंग
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:19 PM IST
सार
बरेली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन से लेकर विभिन्न सरकारी भवनों, निजी संस्थानों पर तिरंगा लहराया। देश के अमर शहीदों को नमन कर माल्यार्पण किया गया। स्कूल-कॉलेजों में देशभक्ति से ओतप्रोत से कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन