{"_id":"62ce67785536d635df22c148","slug":"bullion-shopkeeper-commits-suicide-in-lakhimpur-kheri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: बच्चे को दुलारा और फिर कमरे में गया सर्राफा व्यापारी, किया ऐसा काम परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: बच्चे को दुलारा और फिर कमरे में गया सर्राफा व्यापारी, किया ऐसा काम परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 13 Jul 2022 12:04 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:04 PM IST
विज्ञापन
suicide in lakhimpur kheri
- फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी जिले के सिकंद्राबाद के नीमगांव थाना इलाके के उमरपुर गांव में सर्राफा व्यापारी ने मंगलवार की सुबह आत्महत्या कर ली। व्यापारी लेन-देन की वजह से तनाव में रहता था। परिजनों ने लेनदेन की बात से इनकार करते हुए पुत्र के मानसिक तनाव में रहने की बात कही है। उधर, पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा बरामद कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। फॉरेंसिक यूनिट समेत पुलिस की टीम जांच में जुटी है। मंगलवार सुबह करीब छह बजे ऋषिकांत पांडेय (28) पुत्र अशोक कुमार पांडेय ने अपने ही कमरे में तमंचे से खुद को गोली मार ली। माथे पर सटाकर गोली मारने से उसका सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजन का कहना है कि जान देने से पहले अपने एक साल के बच्चे को दुलार किया। उस समय उसकी पत्नी किसी दूसरे काम में व्यस्त थी। गोली की आवाज सुनकर जब तक परिजन कमरे में पहुंचे तब तक वह दम तोड़ चुका था।
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
घटना से परिवार दहशत और मातम में है। पिता अशोक कुमार पांडेय ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक आदित्य कुमार गौतम, एसओ देंवेंद्र कुमार गंगवार ने फोरेंसिक यूनिट की टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके पर मौजूद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर तमंचे को अपने कब्जे में लिया है।
मौके पर मिला तमंचा
- फोटो : अमर उजाला
किसी सराफा दुकानदार से लेनदेन के कारण था तनाव में
ग्रामीणों के मुताबिक, उमरपुर गांव निवासी ऋषिकांत पांडेय किसी सराफा दुकानदार से लेनदेन के कारण मानसिक तनाव में थे। उनका इलाज भी चल रहा था। इसी कारण वह पिछले तीन चार महीने से दुकान भी नहीं खोल रहे था। कभी कभार ही दुकान पर जाते थे। अधिकांश दिनों में दुकान बंद ही रहती थी।
ग्रामीणों के मुताबिक, उमरपुर गांव निवासी ऋषिकांत पांडेय किसी सराफा दुकानदार से लेनदेन के कारण मानसिक तनाव में थे। उनका इलाज भी चल रहा था। इसी कारण वह पिछले तीन चार महीने से दुकान भी नहीं खोल रहे था। कभी कभार ही दुकान पर जाते थे। अधिकांश दिनों में दुकान बंद ही रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
चर्चा यह भी है कि किसी सर्राफा दुकानदार से लेनदेन के कारण वह परेशान रहते थे। हालांकि परिजन ने ऐसी किसी बात से इनकार किया है। पुलिस को लिखित सूचना देते हुए मामले में परिजन ने आवश्यक कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
‘उमरपुर गांव निवासी युवक ऋषिकांत पांडेय ने मानसिक तनाव के चलते खुद को गोली मारकर जान दे दी। परिजन के मुताबिक उसकी मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। परिजन ने इलाज के पर्चे भी दिखाए हैं। मामले की जांच की जा रही है। परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। ’
- आदित्य कुमार गौतम, थाना प्रभारी नीमगांव
- आदित्य कुमार गौतम, थाना प्रभारी नीमगांव