फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुरेंद्र बन इमरान ने की साजिश: दोस्ती-प्यार और अश्लील फोटो खींचकर निकाह, फिर कहा- मीट खाएगी तभी ये मुसलमान बनेगी

Sun, 10 Jul 2022 03:18 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली।
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 10 Jul 2022 03:18 PM IST
विज्ञापन
Muslim youth Imran married girl by pretending to be Surendra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

इज्जतनगर के बिहारमान नगला के रहने वाले इमरान ने सुरेंद्र बनकर एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उससे संबंध बना लिया। अश्लील फोटो खींचकर जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। इसके साथ ही मीट खाने का दबाव बनाया गया। बाद में इमरान उसे छोड़कर चला गया। युवती ने इज्जतनगर थाने में इमरान और उसके परिवार वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।



युवती का कहना है कि दो साल पहले वह कंप्यूटर कोर्स सीखने एक सेंटर में जाती थी। वहां उसकी एक लड़के से जान पहचान हो गई। लड़के ने अपना नाम सुरेंद्र बताया। उसका इलाके में ही मेडिकल स्टोर है। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। सुरेंद्र ने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने के साथ ही उसकी अश्लील फोटो खींच लीं। इसके बाद युवती को बताया कि उसका असली नाम इमरान खान है।
 

Muslim youth Imran married girl by pretending to be Surendra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

इमरान ने युवती पर दबाव बनाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया और फिर 26 मई 2020 को निकाह कर लिया। निकाह के बाद इमरान के घर वाले युवती का उत्पीड़न करने लगे। कहने लगे कि जब तक यह मीट नहीं खाएगी तब तक मुसलमान नहीं बनेगी। 

Muslim youth Imran married girl by pretending to be Surendra
मीट - फोटो : Pixabay

युवती ने मीट खाने से साफ मना कर दिया। इस पर उसे अमानवीय यातनाएं दी जानें लगीं। भूखा प्यासा रखा जाता था, मारपीट की जाती थी। करीब छह महीने साथ रहने के बाद इमरान युवती को छोड़कर चला गया। काफी समय तक जब उसका पता नहीं चला तो युवती ने इज्जतनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। तब पुलिस ने इमरान को पकड़ा था। वह बरेली में ही किसी की गाड़ी चला रहा था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Muslim youth Imran married girl by pretending to be Surendra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

कार्रवाई की नौबत आई तो इमरान और उसके घर वालों ने समझौता कर लिया। कुछ दिन तक इमरान युवती को लेकर हवाई अड्डे के पास एक किराए के मकान में रहा। करीब एक माह वहां रहने के बाद फिर युवती को छोड़कर चला गया। युवती की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने इमरान खान उर्फ सुरेंद्र, उसकी मां रिफत बी, इमरान के भाई मिसयार, खुर्शीद, इरशाद के अेलावा बहनोई आफताब व मोइन खान के खिलाफ धर्मांतरण, धोखाधड़ी, दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट, षडयंत्र करने आदि की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
 

विज्ञापन
Muslim youth Imran married girl by pretending to be Surendra
मंदिर में शादी - फोटो : अमर उजाला
आर्य समाज मंदिर में भी की शादी
युवती ने बताया कि इमरान की मां रिफत बी हिंदू होने के कारण उसे नहीं अपना रही थी। उसने निकाहनामा फाड़कर फेंक दिया था। शादी का कोई सबूत न होने पर युवती भी जिद पर अड़ गई जिस कारण इमरान ने आर्य समाज मंदिर में भी सुरेंद्र बनकर 2020 में उससे शादी की। इसके बाद से उसके घर वाले और ज्यादा जुल्म करने लगे। बाद में इमरान छोड़कर चला गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed