Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सपा पार्षद पर 1.12 करोड़ का जुर्माना, बिजली चोरी में आठ मुकदमे दर्ज; चार्जिंग स्टेशन पर चला बुलडोजर

Wed, 01 Oct 2025 10:20 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Oct 2025 10:20 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली में बीडीए और नगर निगम ने मौलाना तौकीर रजा के करीबियों पर कार्रवाई की। शहर के बानखाना में सपा पार्षद उमान रजा के दो चार्जिंग स्टेशन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। उधर, नरियावल में मौलाना तौकीर के करीबी शराफत का बरातघर सील कर दिया गया। 

विज्ञापन
Bulldozers run in Bareilly eight cases of electricity theft registered against SP leaders
मौलाना तौकीर रजा के करीबियों पर हुई कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

बरेली के मौलाना तौकीर रजा खां के करीबी सपा पार्षद उमान रजा खान के खिलाफ मंगलवार को तीन विभागों ने कार्रवाई की। विद्युत निगम ने उस पर 1.12 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। बीडीए और नगर निगम ने भी पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान एक निर्माणाधीन दुकान को भी सील कर दिया गया। 



नगर निगम और बीडीए की टीम पुलिस के साथ प्रेमनगर के बानखाना रजा चौक में उमान रजा खान के चार्जिंग स्टेशन पहुंची। चार्जिंग स्टेशन नगर निगम की जमीन और नाले पर अतिक्रमण कर बनाया गया था। नगर निगम के आरआई सचिदानंद ने अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी। इसके बाद दो चार्जिंग स्टेशन की बाउंड्रीवॉल और बीच की दीवार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

Trending Videos
Bulldozers run in Bareilly eight cases of electricity theft registered against SP leaders
चार्जिंग स्टेशन पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
सपा पार्षद के चार्जिंग स्टेशनों पर विद्युत निगम की ओर से शमन शुल्क वसूलने की कार्रवाई की गई है। चार्जिंग स्टेशन के साथ-साथ पार्षद के परिवार के घरों में भी चोरी की बिजली जलती पाई जाने पर 1.12 करोड़ रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। 
Bulldozers run in Bareilly eight cases of electricity theft registered against SP leaders
चार्जिंग स्टेशन पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

आठ मुकदमे दर्ज 
बिजली चोरी के आरोप में आठ मुकदमे दर्ज किए गए हैं, इसमें दो मुकदमे उमान रजा के खिलाफ दर्ज हुए हैं। बीडीए ने पार्षद उमान रजा की प्रेमनगर क्षेत्र में एक निर्माणाधीन दुकान को सील किया। बीडीए के अधिकारियों के मुताबिक इसका निर्माण भी बिना स्वीकृति के किया जा रहा था। इसको लेकर कई बार नोटिस भी भेजा गया, लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bulldozers run in Bareilly eight cases of electricity theft registered against SP leaders
चार्जिंग स्टेशन की दीवार ध्वस्त की गई - फोटो : अमर उजाला

77.1 किलोवाट की चोरी, पार्षद के पिता पर भी रिपोर्ट
विद्युत निगम की ओर से एचआर टीम मौके पर पहुंची थी। टीम ने छतों पर जाकर देखा तो बाकायदा घरों में जाने के लिए अलग-अलग फेस के कुंडे बने हुए थे। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश के मुताबिक पांच परिसरों में अवैध तौर पर न कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। इस प्रकरण में उमान रजा पर दो, उसके पिता मोहम्मद नदीम समेत बरकत रजा खान, मोहसिन रजा खान, वसीम खान, मोहम्मद हसीन व यासीन मियां पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विद्युत निगम ने कुल 77.1 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी है। 

विज्ञापन
Bulldozers run in Bareilly eight cases of electricity theft registered against SP leaders
मौलाना तौकीर के करीबी का बरातघर सील - फोटो : अमर उजाला
एक हजार वर्ग मीटर में बना हुआ है बरातघर
बीडीए की टीम ने जिला प्रशासन के साथ सूफी टोला के रहने वाले शराफत के नरियावल स्थित बरातघर हम सफर पैलेस पर सीलिंग की कार्रवाई की। यह पैलेस एक हजार वर्ग मीटर में बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक शराफत मौलाना तौकीर का बेहद करीबी है। मौलाना का अकसर उसके परिवार में भी आना-जाना होता था। बीडीए के मुताबिक अवैध तौर पर बरातघर बिना स्वीकृति के बनाया गया था। कई बार नोटिस की कार्रवाई हुई कोई जवाब नहीं आया। अब बीडीए ने शादी हॉल को सील कर दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed