फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदायूं हादसा: एक साथ उठीं चार अर्थियां... रो पड़ा पूरा गांव; हादसे में घायल नेत्रपाल ने भी दम तोड़ा

Sun, 02 Jun 2024 11:50 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Jun 2024 11:50 AM IST
विज्ञापन
budaun road accident news four bodies were cremated together in Budaun
चार शवों का हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पैगा भीकमपुर में शनिवार दोपहर को हुए भीषण हादसे में घायल 36 वर्षीय नेत्रपाल ने सैफई ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। नेत्रपाल का इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। गंभीर हालत देखकर देर रात उन्हें रेफर कर दिया गया था। अब उनके शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इधर, सड़क हादसे में मरे चार लोगों के शवों का पोस्टमार्टम रात में ही करा दिया गया। रविवार सुबह गांव में एक साथ चार अर्थियां उठीं तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। मृतकों के परिजन रो-रोकर बेसुध हो गए। गांव के बाहर अंत्येष्टि स्थल पर चारों मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। 



budaun road accident news four bodies were cremated together in Budaun
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
शनिवार दोपहर गांव पैगा भीकमपुर में तेज रफ्तार पिकअप चालक को झपकी आने से सड़क किनारे पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे से टकरा गई थी। उस चबूतरे पर गांव के ब्रहमपाल, रामप्रकाश, ज्ञानचंद, धनपाल, रामवीर और नेत्रपाल बैठे थे। टक्कर लगने से रामप्रकाश, ज्ञानचंद और धनपाल की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि ब्रहमपाल ने बिसौली ले जाते समय दम तोड़ दिया था। 
 
budaun road accident news four bodies were cremated together in Budaun
बदायूं के बिसौली क्षेत्र में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे में रामवीर और नेत्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। देर रात नेत्रपाल को सैफई रेफर कर दिया गया। परिवारवाले उन्हें लेकर कासगंज ही पहुंचे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। गांव में पांच लोगों की मौत से कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
budaun road accident news four bodies were cremated together in Budaun
चार शवों का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
चार शवों का हुआ अंतिम संस्कार
सड़क हादसे में मरे चार लोगों का पोस्टमार्टम रात में ही करा दिया गया। सुबह तक परिवार वाले उनके शवों को लेकर गांव पहुंच गए। फिर गांव के ही शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब नेत्रपाल के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद उनके शव का अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
budaun road accident news four bodies were cremated together in Budaun
भीड़ से चालक को बचाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
खेत से खींचकर शुरू कर दी पिटाई 
हादसे के बाद चालक सहसवान के नंगलाचोई निवासी करन सिंह मक्के के खेत में जाकर छिप गया। घटना के बाद गांव के काफी लोग एकत्र हो गए। कुछ लोगों ने बिसौली थाना पुलिस को सूचना दी। इस बीच गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया और चालक को ढूंढ निकाला। उसे सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed