{"_id":"65ff8a72e5736965ee0e9d4b","slug":"budaun-double-murder-case-javed-had-made-his-video-viral-before-surrendering-2024-03-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budaun Case: दिल्ली में यहां रुका था जावेद, पूरी प्लानिंग के साथ सरेंडर; बेगुनाही साबित करने को किया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun Case: दिल्ली में यहां रुका था जावेद, पूरी प्लानिंग के साथ सरेंडर; बेगुनाही साबित करने को किया ये काम
Sun, 24 Mar 2024 10:31 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:31 AM IST
विज्ञापन
Budaun Double Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं शहर की बाबा कॉलोनी में ठेकेदार विनोद कुमार के बेटे आयुष (13) और अहान (06) की हत्या के पांच दिन बाद भी वारदात की कोई ठोस वजह सामने नहीं आ पाई है। अलबत्ता, पुलिस की छानबीन में यह जरूर पता चला है कि बरेली में समर्पण से पहले जावेद ने ही अपना वीडियो बनवाकर वायरल कराया था।
Budaun Double Murder
- फोटो : वीडियो ग्रैब
वीडियो वायरल होने के बाद ही वह बरेली सेटेलाइट पुलिस चौकी पर समर्पण करने पहुंचा था। जावेद बदायूं से भागने के बाद एक रात सहसवान अपनी ससुराल में रुका और फिर दिल्ली चला गया। दरअसल, जावेद के पिता बाबू अच्छे हेयर ड्रेसर हैं।
Budaun Double Murder
- फोटो : वीडियो ग्रैब
उन्होंने कई युवकों को काम सिखाया है। इनमें से कई दिल्ली में अपना सैलून भी चला रहे हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद जावेद अपने पिता के इन्हीं शार्गिदों के पास रुका था और वहीं रहकर उसने बरेली में समर्पण करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Badaun double murder
- फोटो : अमर उजाला
क्राइम ब्रांच करेगी एनकाउंटर के मामले की विवेचना
आरोपी साजिद के खिलाफ एनकाउंटर के मुकदमे की विवेचना अब क्राइम ब्रांच करेगी। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि 19 मार्च की शाम आरोपी साजिद दोनों बच्चों की हत्या करके इकलहरी मुजाहिदपुर होते हुए शेखूपुर के जंगल की ओर भागा था। लोगों की सूचना पर पुलिस भी उसके पीछे लगी थी।
आरोपी साजिद के खिलाफ एनकाउंटर के मुकदमे की विवेचना अब क्राइम ब्रांच करेगी। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि 19 मार्च की शाम आरोपी साजिद दोनों बच्चों की हत्या करके इकलहरी मुजाहिदपुर होते हुए शेखूपुर के जंगल की ओर भागा था। लोगों की सूचना पर पुलिस भी उसके पीछे लगी थी।
विज्ञापन
Badaun double murder
- फोटो : अमर उजाला
शेखूपुर के जंगल में उसे रोकने की कोशिश की गई थी, लेकिन उसने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी थी। जवाबी फायरिंग में साजिद मारा गया था। इस संबंध में एसआई सुमित कुमार की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई थी।