Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: अकड़ा था महिला का शव, बच्चे के मुंह से निकल रहे थे झाग; नानी के घर सोने की जिद ने छीन ली मासूम की जिंदगी

Sun, 15 Nov 2026 03:20 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 15 Nov 2026 03:20 PM IST
सार

बदायूं जिले के बिनावर के गांव कान्हा नगला में हुई नानी-धेवते की हत्या में जांच में नई जानकारी सामने आई है। महिला का शरीर अकड़ा हुआ था, जबकि मासूम के मुंह से झाग निकल रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या करीब 10 से 12 घंटे पहले हुई होगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Budaun Double Murder: Boy Last Night at Grandmother's Home Turns Fatal; Dog Squad Finds Clue
Budaun Double Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बदायूं जिले के बिनावर के गांव कान्हा नगला में दोहरे हत्याकांड के बाद हत्यारे तक पहुंचने के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद ली। टीम का खोजी कुत्ता महिला के घर से निकलकर करीब 100 मीटर दूर एक रास्ते से निकलकर खेत के पास बने तिराहे पर जाकर रुक गया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के रास्तों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई। डॉग स्क्वाड की इस गतिविधि को जांच का हिस्सा मानकर उसकी रिपोर्ट जांच डायरी में शामिल की गई है।




अकड़ा हुआ था महिला का शव, बच्चे के मुंह से निकल रहे थे झाग
ग्रामीणों के मुताबिक, जब दोनों के शव देखे गए तो नियाज बानो का शरीर अकड़ा हुआ था, जबकि मासूम अफनान के मुंह से झाग निकल रहे थे। ग्रामीणों ने आशंका जताते हुए बताया कि वारदात शनिवार सुबह करीब 9 बजे शव मिलने से करीब 10 से 12 घंटे पहले हुई होगी। एक युवक ने वहां पर बताया कि जब उसने घर के अंदर जाकर देखा, तो दोनों के शरीर ठंडे थे। इससे आंशका है कि दोनों की रात में हत्या की गई।
 
Trending Videos
Budaun Double Murder: Boy Last Night at Grandmother's Home Turns Fatal; Dog Squad Finds Clue
अफनान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नानी के घर सोने की जिद ने छीन ली मासूम की जिंदगी

अफनान की मां हिना ने बताया कि अफनान अपनी नानी नियाज बानो से काफी लगाव रखता था। वह अक्सर उनके पास आकर रहता था। वह दो दिन पहले ही दिल्ली से गांव लौटा था। शुक्रवार रात भी वह खाना खाने के बाद नानी के घर सोने की जिद कर उनके साथ चला गया। किसी को अंदाजा नहीं था कि नानी के पास सोने की उसकी यही जिद उसकी जिंदगी की आखिरी रात बन जाएगी। पोस्टमॉर्टम हाउस पर मिले अफनान के पिता आरिफ ने बताया कि चार बच्चों में अफनान दूसरे नंबर का और इकलौता बेटा था। उनकी सबसे बड़ी बेटी का नाम शफिया, तीसरे नंबर की बेटी राविया और सबसे छोटी अक्षा है।
Budaun Double Murder: Boy Last Night at Grandmother's Home Turns Fatal; Dog Squad Finds Clue
घटनास्थल पर भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आबिद ने पोस्टमॉर्टम हाउस पर परिजनों से की बात, जल्द खुलासे की मांग

कान्हा नगला गांव में दोहरे हत्या कांड की सूचना पर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचकर मृतकों के परिजनों से बात की और परिवार को सांत्वना दी। पूर्व मंत्री ने कहा, यह घटना इंसानियत को कलंकित करने वाली है। एसएसपी से फोन पर बात कर घटना का खुलासा करने व दोषियों को सख्त से सख्त दिलाने की मांग की। आबिद रजा ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Budaun Double Murder: Boy Last Night at Grandmother's Home Turns Fatal; Dog Squad Finds Clue
घटनास्थल पर भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसएसपी बोलीं-कुंडल लूट की बात संदिग्ध, महिला के कानों में नहीं दिखे छेद

एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि कुंडल लूट की बात संदिग्ध है। महिला नियाज बानो के कानों में कुंडल पहनने के छेद नहीं थे। न ही जांच में ऐसा लगा कि कानों के कुंडल निकाले गए हैं। ऐसे में नियाज बानो की बेटी द्वारा कुंडल लूट ले जाने की बात की जांच की जा रही है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। करीबी व्यक्ति पर ज्यादा शक है। पूरे घर में किसी चीज को नहीं छुआ गया है।
 
विज्ञापन
Budaun Double Murder: Boy Last Night at Grandmother's Home Turns Fatal; Dog Squad Finds Clue
नियाज बानो की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस कॉल डिटेल और सीडीआर की भी करा रही जांच

महिला के घर उसका और उसके धेवते के शव मिलने के बाद पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया। जांच में पुलिस महिला के करीबियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। कॉल डिटेल और सीडीआर से निकले साक्ष्य को पुलिस अपनी जांच में शामिल कर कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed