{"_id":"68318dd14279af15b0045cc6","slug":"brothel-racket-running-in-amin-house-under-guise-of-a-spa-in-bareilly-2025-05-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: अब चर्चित अमीन के घर में गंदा धंधा...स्पा की आड़ में चल रहा था रैकेट; पहले इस मामले में आया था मनोज का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अब चर्चित अमीन के घर में गंदा धंधा...स्पा की आड़ में चल रहा था रैकेट; पहले इस मामले में आया था मनोज का नाम
Sat, 24 May 2025 02:50 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 24 May 2025 02:50 PM IST
सार
यूपी के बरेली में अमीन के घर में स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था। मनोज तहसील सदर में अमीन बताया जा रहा है। सीओ ने उसकी भी गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Brothel Racket
- फोटो : संवाद
बरेली के इज्जतनगर थाना इलाके में पांच दिन में दो जगह सेक्स रैकेट पकड़े जाने से खलबली मची है। एक मामले में रैकेट संचालिका सत्तापक्ष से जुड़े नेता की बहन ज्योति पटेल की तलाश हो रही है। वहीं, दूसरे मामले की जांच में पता चला है कि जिस मकान में धंधा हो रहा था, वह चर्चित अमीन मनोज यादव का है। विवेचक ने मुकदमे में उसका भी नाम खोल दिया है। दोनों मुकदमों के वादी सीओ तृतीय ने शुक्रवार सुबह इज्जतनगर थाना प्रभारी व टीम के साथ मिलकर अब तक की कार्रवाई की समीक्षा की।
इसी होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट
- फोटो : संवाद
दूसरे मामले में इज्जतनगर इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि जिस मकान में धंधा हो रहा था, उसका मालिक मनोज यादव है। उसे मुकदमे में आरोपी बनाया गया है। मनोज तहसील सदर में अमीन बताया जा रहा है। सीओ ने उसकी भी गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
इसी होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट
- फोटो : संवाद
एंटीकरप्शन से कार्रवाई कराने में आया था नाम
जांच के घेरे में आया मनोज यादव उप्र अमीन संघ का प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुका है। पिछले साल सदर तहसील में अमीन रामजी शरण को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। तब मनोज यादव का नाम सेटिंग से कार्रवाई कराने में उछला था।
एंटीकरप्शन टीम के इंस्पेक्टर इश्तियाक वारसी व बारादरी पुलिस के दलाल के साथ जंक्शन के होटल में कार्रवाई के ठीक बाद मनोज यादव पार्टी करते मिला था। रामजी शरण के भाई ने इनका वीडियो बनाया तो वहां मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सात महिलाओं समेत दस लोग गिरफ्तार
- फोटो : पुलिस विभाग
सत्तापक्ष के नेता की बहन के होटल में गंदा काम
बरेली के इज्जतनगर में सत्तापक्ष के लोगों और रसूखदारों की सेटिंग से कई जगह सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है। लगातार तीसरे दिन गोपनीय सूचना पर इज्जतनगर पुलिस ने कार्रवाई की है। संजय नगर के संभव होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा गया जिसमें सात महिलाएं और तीन पुरुष गिरफ्तार कर लिए गए। गिरोह की सरगना बताई जा रही होटल संचालिका अपनी सहेली के साथ मौके से खिसक गईं जो सत्तापक्ष के एक जनप्रतिनिधि की बहन बताई जा रही है। दस मोबाइल और आपत्तिजनक सामान बरामद कर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पुलिस की गिरफ्त में सात महिलाएं
- फोटो : पुलिस विभाग
सोमवार रात सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह की टीम जब संभव होटल पहुंची तो वहां सात महिलाएं और तीन पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन लोगों से 82500 रुपये, 10 मोबाइल, सेक्सवर्धक दवाइयां, मेकअप का सामान, एंट्री रजिस्टर आदि सामान बरामद किया है। पुलिस रैकेट के संपर्क वाले लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस ने होटल संभव पर ताला जड़कर बंद कर दिया है। पुलिस को शक है कि सेक्स रैकेट गिरोह का नेटवर्क दूसरे जिलों तक फैला हो सकता है और सैक्स रैकेट के तार राजनीतिक लोगों से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है।