फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bareilly Violence: बरेली बवाल की 92 फुटेज मिलीं, कहीं भीड़ तोड़ रही बैरियर, कहीं धक्कामुक्की; नए आरोपी चिह्नित

Thu, 02 Oct 2025 12:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 02 Oct 2025 12:51 PM IST
सार

बरेली बवाल की 92 फुटेज मिलीं हैं। कहीं भीड़ बैरियर तोड़ रही है तो कहीं धक्कामुक्की की गई है। नए आरोपी लगातार चिह्नित हो रहे हैं। 150 सीसीटीवी कैमरों की दोबारा जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Bareilly Violence 92 footages of Bareilly riots were found some showing crowds breaking barriers
Bareilly Violence - फोटो : अमर उजाला
बरेली बवाल के बाद थाने, चौकियों से लेकर साइबर थाना पुलिस तक को सीसी फुटेज व ड्रोन के वीडियो खंगालने का लक्ष्य दिया गया है। अब तक 92 स्पष्ट फुटेज खंगाली जा चुकी हैं, जिनसे तीन हजार अज्ञात आरोपियों को चिह्नित करने में मदद मिल रही है।


एसएसपी अनुराग आर्य ने बुधवार को सीसी कैमरों व ड्रोन के वीडियो से आरोपियों की तलाश कर रहीं टीमों को बुलाकर कैंप कार्यालय पर उनके काम की समीक्षा की। इसमें पता लगा कि कोतवाली व बारादरी की विभिन्न चौकियों के प्रभारियों ने 50 स्पष्ट फुटेज और साइबर थाना इंस्पेक्टर नीरज सिंह की टीम ने 42 फुटेज सुरक्षित कर ली हैं। 
Bareilly Violence 92 footages of Bareilly riots were found some showing crowds breaking barriers
बरेली बवाल प्रकरण - फोटो : वीडियो ग्रैब
वीडियो में भीड़ का गुस्सा व पुलिस की मजबूरी और फिर लाठीचार्ज तक साफ नजर आ रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सिविल लाइंस की ओर भीड़ तेजी से बढ़ रही है। भीड़ के हाथ में पत्थर तो कुछ के हाथ में डंडे दिख रहे हैं।

 
Bareilly Violence 92 footages of Bareilly riots were found some showing crowds breaking barriers
पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ी थी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
चौपुला पुल के पास भीड़ नारेबाजी करती दिख रही है। नौमहला मस्जिद के पास पहुंचकर बातचीत के दौरान अचानक हंगामा होता है। पुलिसकर्मी के हाथ जोड़ने पर भी पथराव होने लगता है। फिर पुलिस लाठी फटकारती है तो भीड़ में भगदड़ मच जाती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly Violence 92 footages of Bareilly riots were found some showing crowds breaking barriers
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी ने बताया कि सर्वाधिक स्पष्ट वीडियो व फोटो नगर निगम स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) के 150 सीसी कैमरों के हैं। इन्हीं को एक बार फिर से चेक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Bareilly Violence 92 footages of Bareilly riots were found some showing crowds breaking barriers
डीआईजी, एसपी सिटी ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च - फोटो : अमर उजाला
मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर नजर
बृहस्पतिवार को दशहरा है। शहर के हालात को देखते हुए दूसरे जिलों से आई पुलिस को चार अक्तूबर तक रोक लिया गया है। दशहरा मेले में भीड़ देखते हुए पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों व मिश्रित आबादी में सुरक्षा बढ़ा दी है। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed