फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली बवाल: 'अल्तमश ने भड़काया था माहौल...पूरी जिंदगी जो इज्जत कमाई, वो बुढ़ापे में खराब हुई', नफीस ने उगला सच

Thu, 02 Oct 2025 10:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 02 Oct 2025 10:38 AM IST
सार

मौलाना तौकीर का दाहिना हाथ पार्टी प्रवक्ता डॉ. नफीस, नफीस के बेटे फरमान समेत नौ आरोपी जेल भेजे गए हैं। नफीस और उसके बेटे पर दंगा भड़काने की साजिश रचने का आरोप है। नफीस के इशारे पर ही मस्जिदों में नमाज का वक्त बदला गया था।

विज्ञापन
Bareilly riot Altamash had incited atmosphere Nafees said that his entire life respect has been ruined
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता-पुत्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली में आईएमसी नेता डॉ. नफीस बेटे के साथ जेल गया तो चेहरे पर थकान और गुस्से के मिश्रित भाव दिखे। एसएसपी व एसपी सिटी ने उससे पूछताछ की तो मौजूदा हालत पर अफसोस जताया। कहा कि पूरी जिंदगी जो इज्जत कमाई, वह बुढ़ापे में खराब हो गई। जेल से निकलते ही पार्टी से इस्तीफा दे दूंगा।


एसएसपी अनुराग आर्य ने पूछताछ के दौरान बदहवास नफीस खां को चाय पिलवाई। उससे पूछा कि वह और मौलाना क्यों माहौल भड़काना चाहते थे? जबकि उनकी पार्टी की सदस्यता तक रद्द हो चुकी है तो चुनाव में प्रत्याशी भी खड़ा नहीं कर सकते। तब नफीस ने बताया कि मौलाना ने पुरानी आदत के मुताबिक ये सब किया। 
Bareilly riot Altamash had incited atmosphere Nafees said that his entire life respect has been ruined
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता पुत्र - फोटो : वीडियो ग्रैब
उसने मौलाना को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन यूथ अध्यक्ष अल्तमश, फरहत, मुनीर व नदीम बवाल कराने और मौलाना को भड़काने पर उतारू थे। कोई भी शख्स पीछे हटने की बात कहता था तो दूसरे साथी उसे मौलाना की नजर में बुजदिल साबित करने की कोशिश करते थे। इन्हीं वजहों से लोगों को भड़काने का सिलसिला ज्यादा आगे बढ़ गया।
Bareilly riot Altamash had incited atmosphere Nafees said that his entire life respect has been ruined
डॉ. नफीस और उसका बेटा फरमान - फोटो : अमर उजाला
अल्तमश ने किया था कूच का आह्वान, अब घर से भागा
अल्तमश प्रेमनगर इलाके का निवासी है। रात में भीड़ के शहर में न आने का जो पत्र नफीस व नदीम ने जारी किया था, अल्चमश ने उसे फर्जी बताकर नई पोस्ट डाल दी। उसने लिखा कि इस पत्र का आईएमसी से कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly riot Altamash had incited atmosphere Nafees said that his entire life respect has been ruined
मंगलवार को जेल भेजे गए ये आरोपी - फोटो : अमर उजाला
ये किसी ने अवाम को भ्रमित करने के लिए खुराफात की है। सभी लोग ध्यान दें। प्रोग्राम पहले की तरह होगा। आप लोग एक बजे जुमा की नमाज पढ़कर इस्लामिया कॉलेज मैदान की ओर कूच करें।
विज्ञापन
Bareilly riot Altamash had incited atmosphere Nafees said that his entire life respect has been ruined
फरमान और मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला
दरक रहा मौलाना का किला, एक-एक कर गुर्गे जा रहे जेल
मौलाना तौकीर को फतेहगढ़ जेल भेजे जाने के बाद उसके किले की एक-एक ईंट दरक रही है। उसके गुर्गों की गिरफ्तारी जारी है। अब उसका दाहिना हाथ पार्टी प्रवक्ता डॉ. नफीस, नफीस के बेटे फरमान समेत नौ आरोपी जेल भेजे गए हैं। नफीस और उसके बेटे पर दंगा भड़काने की साजिश रचने का आरोप है। नफीस के इशारे पर ही मस्जिदों में नमाज का वक्त बदला गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed