फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑपरेशन काला गुलाब: रात की पार्टियों के मुरीद रहे हैं कई अफसर, शराब के काले धंधे में शामिल सफेदपोश होंगे बेनकाब!

Wed, 02 Feb 2022 12:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Feb 2022 12:01 PM IST
विज्ञापन
bareilly police Will expose white collars involved in black business of liquor
ajay jaiswal - फोटो : अमर उजाला
सौ करोड़ की एक्साइज ड्यूटी चोरी कर फरार 25 हजार के इनामी अपराधी की तत्कालीन डीएम से मुलाकात कराने वाले तथाकथित सामाजिक संगठन को सीधे तौर पर तो कानूनी जांच में शामिल नहीं किया गया है लेकिन शराब के अवैध कारोबार में सफेदपोशों और अफसरों की भूमिका की जांच शुरू हो गई है। इस ऑपरेशन को ‘काला गुलाब’ नाम देकर आईजी ने एसएसपी और आईबी को ऐसे सफेदपोशों के बारे में प्रमाण जुटाने का निर्देश दिया है। सहारनपुर की टपरी डिस्टिलरी में करीब सौ करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा होने के बाद बरेली के शराब कारोबारी मनोज जायसवाल का नाम इस मामले में मास्टर माइंड के तौर पर सामने आया था। पूरे मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने मनोज जायसवाल की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। बरेली में उसके दो बार 21 डाउन टाउन और तमाशा को भी लाइसेंस निलंबित कर सील कर दिया गया था। मनोज जायसवाल को एसआईटी ने 28 जनवरी को लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया।
bareilly police Will expose white collars involved in black business of liquor
अजय जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
मनोज की गिरफ्तारी वाले दिन एक फोटो भी वायरल हुआ जिसमें मनोज जायसवाल एक कार्यक्रम में तत्कालीन डीएम मानवेंद्र सिंह के साथ एक ही टेबल पर बैठा दिख रहा था। यह कार्यक्रम गरीब बच्चों की मदद के लिए एक सामाजिक संगठन की ओर से आयोजित किया गया था। 
bareilly police Will expose white collars involved in black business of liquor
ajay jaiswal - फोटो : अमर उजाला
तत्कालीन डीएम के साथ बैठा मनोज जायसवाल फरार घोषित था और उस पर 25 हजार का इनाम भी था। इसी दौरान डीएम ने शासन की अनुमति के बगैर उसके दोनों बार की सील भी खुलवा दी थी, लिहाजा यह साफ हो गया कि मनोज जायसवाल के लिए प्रशासन के अफसरों से यह लाइजनिंग सामाजिक संगठन ने ही कराई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
bareilly police Will expose white collars involved in black business of liquor
ajay jaiswal - फोटो : अमर उजाला
इनामी अपराधी को अपने कार्यक्रम में बुलाने और प्रशासनिक अफसरों से मुलाकात कराने के मामले की अलग से तो जांच शुरू नहीं हुई लेकिन आईजी रमित शर्मा ने शराब के अवैध कारोबार में सफेदपोशों और अफसरों की भूमिका की जांच के लिए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के अलावा इंटेलिजेंस ब्यूरो के एसपी यमुना प्रसाद को पत्र लिखा है। इस ऑपरेशन को काला गुलाब नाम दिया गया है।
विज्ञापन
bareilly police Will expose white collars involved in black business of liquor
अजय जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
शराब दुकानों की भी होगी चेकिंग
ऑपरेशन काला गुलाब के दौरान सफेदपोशों और अफसरों की भूमिका की जांच के साथ शराब की दुकानों पर स्टॉक और मिलावट आदि की भी जांच की जाएगी। दरअसल पिछले साल टपरी डिस्टिलरी सील होने के बाद वहां से आई शराब का एक ट्रक बरेली में पकड़ा गया था। यह शराब भी मनोज जायसवाल ने ही मंगाई थी। आशंका है कि ऐसी ही और शराब दुकानों पर हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed