फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुलाम किस्मत: करोड़ों का साम्राज्य पर जेब में सिर्फ चार सौ रुपये और पैरों में फटे जूते, पत्नी ने नहीं की बात, बेटी से बात कर फूट-फूट कर रोया

Wed, 02 Feb 2022 09:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Feb 2022 09:08 AM IST
विज्ञापन
Manoj Jaiswal himself earned crores by making Ajay Jaiswal the fake owner of many of his liquor warehouses and all the shops.
ajay jaiswal - फोटो : अमर उजाला
यह तो अजय जायसवाल की गिरफ्तारी के फौरन बाद पता लग गया था कि वह कोई अरबपति नहीं बल्कि शराब कारोबारी मनोज जायसवाल का मामूली गुर्गा था लेकिन उसकी कहानी कहीं और ज्यादा दर्दनाक है। मनोज अपने कई शराब गोदामों और तमाम दुकानों का अजय को मालिक बनाकर करोड़ों कमाता रहा लेकिन उसे उसने सहूलियत भरी जिंदगी जीने तक का मौका नहीं दिया। एसटीएफ ने जब उसे सोमवार को गिरफ्तार किया तो उसकी जेब में सिर्फ चार सौ रुपये और पैरों में फटे जूते थे। सहारनपुर की टपरी डिस्टिलरी में सौ करोड़ की टैक्स चोरी के बाद अब तक पुलिस, एसटीएफ से लेकर ईडी और एसआईटी तक यही माना जा रहा था कि अजय जायसवाल की माली हैसियत अरबों में हो सकती है, लेकिन एसआईटी की पूछताछ में उसने बताया कि उसे पता ही नहीं है कि बरेली, कानपुर और उन्नाव समेत कई शहरों में उसके नाम शराब के कई गोदाम और तमाम दुकानें हैं। अजय ने बताया कि 2017 में मनोज ने उससे उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो ले लिए थे। इन्हीं का इस्तेमाल कर उसने शराब गोदामों और दुकानों के लाइसेंस लिए लेकिन उसे कुछ नहीं बताया। अजय ने बताया कि उसने आज तक उन्नाव और कानपुर की शक्ल तक नहीं देखी है।
Manoj Jaiswal himself earned crores by making Ajay Jaiswal the fake owner of many of his liquor warehouses and all the shops.
अजय जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
तंगी से परेशान होकर मांगा था काम मनोज ने करा दिया काम तमाम
अजय जायसवाल ने बताया कि वह मूल रूप से भमोरा के बल्लिया गांव का रहने वाला है। वहां उसकी पुश्तैनी सात बीघा जमीन और सोने चांदी की छोटी सी दुकान थी जो नहीं चली तो उसने 2004 में गांव छोड़ दिया और यहां बन्नूवाल कॉलोनी में रहने वाली रीता से शादी कर 30 गज का छोटा सा घर बना लिया। 
 
Manoj Jaiswal himself earned crores by making Ajay Jaiswal the fake owner of many of his liquor warehouses and all the shops.
अजय जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
घर के नीचे परचूनी की दुकान खोली और ऊपरी हिस्से में रहने लगा। उसके दो बेटी और एक बेटा है। 2016 में तंगहाली की वजह से पत्नी से विवाद होने के बाद दोनों अलग हो गए। शराब कारोबारी मनोज जायसवाल उसका रिश्तेदार है। घर में खाने के लाले पड़े तो वह उसके पास काम मांगने पहुंचा। मनोज ने उसे 15 हजार रुपये की नौकरी देकर आंवला क्षेत्र में अपनी एक अंग्रेजी और चार देसी शराब दुकानों की देखरेख का काम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Jaiswal himself earned crores by making Ajay Jaiswal the fake owner of many of his liquor warehouses and all the shops.
ajay jaiswal - फोटो : अमर उजाला
अरबपति समझकर छह महीने पहले ईडी ने भी मारा था छापा
हर किसी को यही पता था कि शराब के ठेकों का मालिक अजय जायसवाल है। इसी धोखे में ईडी ने भी छह महीने पहले अजय जायसवाल के घर पर दबिश दी थी मगर उसके घर में कुछ नहीं मिला। जिस अजय जायसवाल के नाम पर मनोज जायसवाल ने शराब का पूरा साम्राज्य खड़ा किया, उसे कोई जानता तक नहीं था। उसके पास इतना पैसा भी नहीं था कि वह अपना खर्चा चला पाता जबकि बरेली में ही हरुनगला के पास उसके नाम पर शराब का गोदाम था जिसकी लाइसेंस की फीस ही 20 लाख रुपये आबकारी विभाग को दी गई थी। लाखों रुपये का महीने की शराब बेचने से आय अलग थी। कानपुर और उन्नाव में भी उसके नाम शराब गोदाम थे। इन गोदामों से शराब निकालना और उसका पैसा जमा करना, यह सब मनोज खुद करता था।
विज्ञापन
Manoj Jaiswal himself earned crores by making Ajay Jaiswal the fake owner of many of his liquor warehouses and all the shops.
ajay jaiswal - फोटो : अमर उजाला
15 हजार रुपये वेतन, पांच हजार चले जाते थे किराए में
टपरी डिस्टिलरी में एसआइटी के छापे के बाद जब अजय जायसवाल का नाम सामने आया तो मनोज ने उसे छिपा दिया। कर्मचारी नगर के पास साईं धर्मकांटे से कुछ दूर एक किराए के मकान में उसे ठहरवा दिया। मकान में नीचे प्लाईवुड की दुकान थी, ऊपरी हिस्से में अजय रहता था। उसके वेतन 15 हजार रुपये में से पांच हजार रुपये किराए में चले जाते थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed