{"_id":"5f950f3e7bf6ef1431335cf6","slug":"bareilly-love-jihad-case-accused-bilal-says-we-have-done-marriage-police-claimed-lover-couple-could-not-marry-for-fear-of-being-caught","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बरेली कांड: आरोपी बिलाल ने कहा-हम कर चुके निकाह, पुलिस बोली-दोनों ने पकड़े जाने के डर से...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कांड: आरोपी बिलाल ने कहा-हम कर चुके निकाह, पुलिस बोली-दोनों ने पकड़े जाने के डर से...
Sun, 25 Oct 2020 11:08 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 25 Oct 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
bareilly love jihad case
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के किला थाना इलाके के प्रेमी जोड़े ने अभी शादी की है या नहीं, इसे लेकर पुलिस और आरोपी बिलाल के अलग-अलग दावे हैं। रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेशी से लौटते समय बिलाल ने दावा किया कि वह छात्रा से निकाह कर चुका है। जबकि पुलिस उसके इस दावे को खारिज कर रही है। पुलिस का कहना है कि फरार होने के बाद से ही प्रेमी जोड़ा इधर - उधर छुपता फिर रहा था। पकड़े जाने के डर से दोनों अभी शादी नहीं कर पाए थे। लेकिन माहिरा पत्नी बिलाल नाम से बना छात्रा का आधार कार्ड बिलाल के दावे में दम डाल रहा है।
आरोपी बिलाल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक बिलाल 17 अक्तूबर को लड़की को लेकर सबसे पहले अपने परिचित के पास रामपुर होकर हल्द्वानी गया था। वहां एक रात रुका ही था कि उसे पता लगा कि पुलिस उसके घर गई है और उसकी लोकेशन ट्रेस की जा सकती है। यहां से वह फिर रामपुर, मुरादाबाद के रास्ते दिल्ली चला गया। वहां यह लोग एक रात होटल में रुके। इस बीच उसने मुरादाबाद और फिर दिल्ली में जब अपना मोबाइल ऑन किया तो उसका पता लगाती टीम दिल्ली पहुंच गई। उसे करीबियों से इसका अहसास हुआ तो उसने दिल्ली को छोड़कर अजमेर का रास्ता पकड़ा। दोनों तब से अजमेर में ही रह रहे थे। यहां उन्होंने मोबाइल पूरी तरह से बंद कर रखे थे।
पुलिस के साथ आरोपी बिलाल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का दावा है कि लड़की के कागजात बिलाल के पास थे। रकम भी लड़की घर से ले गई थी। दोनों शादी करते लेकिन पुलिस के डर से उन्हें इसका मौका नहीं मिला। बिलाल ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने को उन्होंने एक वकील को एक लाख रुपये भी दे दिए थे। लेकिन पुलिस के डर से वह हाईकोर्ट तक नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
अजमेर से पकड़ा गया प्रेमी युगल
- फोटो : अमर उजाला
उधर, बिलाल का कहना है कि उसने लड़की से निकाह कर लिया है। कोर्ट के बाहर आते समय बिलाल ने यह बात बताई। उसने बताया कि शादी के लिए दोनों पहले से ही सारे कागजात लेकर गए थे। दोनों के पास आधार कार्ड, स्कूलों की मार्कशीट आदि दस्तावेज मौजूद थे। शादी के बाद दोनों मुंबई जाने की फिराक में थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस को बिलाल के एक खास रिश्तेदार व दोस्त से उसके बारे में सारी जानकारी मिल गई थी।
विज्ञापन
पुलिस के साथ युवती
- फोटो : अमर उजाला
लड़की के पिता और बुआ भटकते रहे
शनिवार को लड़की के पिता किला थाने गए तो वहां किसी ने उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसकी बुआ व कुछ महिलाएं एसएसपी दफ्तर पहुंचीं तो पता लगा कि आज अवकाश है और अधिकारी थाना समाधान दिवस में गए हैं। तब वह भी लौट आईं। मायूस पिता का कहना था कि उन्हें कानूनी प्रक्रिया के बारे में जानकारी नहीं है। वह कोई वकील करके बेटी से बात करने का प्रयास करेंगे। एसएसपी से भी मिलेंगे। वह चाहते हैं कि एक बार बेटी से उनकी बात हो जाए। उन्होंने कहा कि बिलाल से रुपये बरामद होने की बात पता लगी है। उन्होंने पहले ही बताया था कि उनका काफी रुपया बेटी के जरिये हड़प लिया गया है।
शनिवार को लड़की के पिता किला थाने गए तो वहां किसी ने उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसकी बुआ व कुछ महिलाएं एसएसपी दफ्तर पहुंचीं तो पता लगा कि आज अवकाश है और अधिकारी थाना समाधान दिवस में गए हैं। तब वह भी लौट आईं। मायूस पिता का कहना था कि उन्हें कानूनी प्रक्रिया के बारे में जानकारी नहीं है। वह कोई वकील करके बेटी से बात करने का प्रयास करेंगे। एसएसपी से भी मिलेंगे। वह चाहते हैं कि एक बार बेटी से उनकी बात हो जाए। उन्होंने कहा कि बिलाल से रुपये बरामद होने की बात पता लगी है। उन्होंने पहले ही बताया था कि उनका काफी रुपया बेटी के जरिये हड़प लिया गया है।