फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Weather: आ गई गुलाबी सर्दी... घने कोहरे की गिरफ्त में बरेली, दो दिन में चार डिग्री लुढ़का तापमान

Thu, 14 Nov 2024 09:31 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Nov 2024 09:31 AM IST
सार

UP Weather News: बरेली में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया। बुधवार रात से कोहरा छाने लगा था। बृहस्पतिवार सुबह कोहरे ने पूरे जिले को अपनी गिरफ्त में ले लिया। कोहरे के साथ ठंड की शुरुआत हो गई है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक अब तेजी से तापमान गिरेगा। 

विज्ञापन
bareilly in the grip of dense fog temperature dropped by four degrees
बरेली में छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला

बरेली में नवंबर की शुरुआत से सामान्य दर्ज हो रहा अधिकतम तापमान अचानक ठंडा पड़ गया। सर्दी का एहसास शुरू हुआ तो कोहरे ने पूरे शहर को गिरफ्त में ले लिया। 48 घंटे में ही दिन का पारा चार डिग्री लुढ़ककर सामान्य से तीन डिग्री नीचे चला गया। हालांकि, रात का पारा अभी सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज हो रहा है। बुधवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। सुबह दस बजे कोहरा छंटा तो धूप निकली, लेकिन रात 10 बजे से फिर घना कोहरा छाने लगा। बृहस्पतिवार की सुबह कोहरे ने पूरे जिले को अपनी गिरफ्त में ले लिया। मौसम का मिजाज देख लोग यही कहते नजर आए कि नवंबर में दिसंबर जैसा कोहरा पड़ रहा है। दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।  

bareilly in the grip of dense fog temperature dropped by four degrees
बरेली में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री लुढ़ककर 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम पारा 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रहा। कोहरे के बीच हवा कंपकंपी का अहसास करा रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी कोहरा छाने की संभावना जताई है। 

bareilly in the grip of dense fog temperature dropped by four degrees
बरेली में छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो तीन वर्ष पहले दिन का पारा मध्य नवंबर तक सामान्य रहता था। रात में लोगों को ठंड का सामना करना पड़ता था। पारा 10 से 13 डिग्री के बीच दर्ज होता था। इधर, तीन वर्षों से मौसम का मिजाज बदला है। रात का तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री ज्यादा दर्ज होने लगा है। सामान्य तापमान में भी मामूली उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bareilly in the grip of dense fog temperature dropped by four degrees
रात से ही छाने लगा था कोहरा - फोटो : अमर उजाला

दिसंबर में निकलेगी रजाई
मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक समुद्र में हलचल की वजह से नवंबर में इस वर्ष भी अधिकतम पारा सामान्य से कुछ कम दर्ज होगा। 15 नवंबर के बाद न्यूनतम तापमान भी लुढ़केगा। नवंबर के आखिर में या फिर दिसंबर की शुरुआत में ठंड लोगों को रजाई निकालने पर मजबूर कर देगी। मौसम में बदलाव को देखते हुए बाजार में गर्म कपड़ों के साथ हीटर, गीजर और ब्लोअर की खरीदारी का दौर जारी है।

विज्ञापन
bareilly in the grip of dense fog temperature dropped by four degrees
बुधवार को दिनभर छाई रही धुंध - फोटो : अमर उजाला

आवासीय क्षेत्रों में नहीं घटा प्रदूषण का स्तर
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई पर गौर करें तो दिवाली के बाद से अब तक आवासीय क्षेत्रों की हवा साफ नहीं हो सकी है। बुधवार को शहर का एक्यूआई 126 दर्ज किया गया। आवासीय क्षेत्र राजेंद्रनगर का एक्यूआई 161 और व्यावसायिक क्षेत्र सिविल लाइंस का एक्यूआई 78 रहा। हवा में घुली धूल और धुआं संघनित होकर धुंध में तब्दील हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed