फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: बरेली में गोलियां बरसाने वाला एनकाउंटर में घायल, अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार, तीन लग्जरी कारें जब्त

Sun, 23 Jun 2024 08:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Jun 2024 08:41 AM IST
विज्ञापन
bareilly firing news police arrested an accused in encounter
Bareilly Firing Case - फोटो : अमर उजाला

बरेली में पीलीभीत बाईपास के किनारे प्लॉट पर कब्जे को लेकर शनिवार की सुबह पुलिस के सामने खुलेआम फायरिंग, तोड़फोड़ और आगजनी की घटना हुई। दबंगों के दो गुटों में हुए संघर्ष में सौ राउंड गोलियां चलीं, जिससे पूरे शहर में दहशत फैल गई थी। बाईपास पर एक घंटे तक दबंगों का कब्जा रहा। इस गोलीकांड की गूंज लखनऊ तक पहुंची। मुख्यमंत्री कार्यालय व डीजीपी ने घटना की रिपोर्ट तलब की है। इधर, देर रात तक पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गोलियां बरसाने वाला ललित सक्सेना मुठभेड़ में पकड़ा गया। उसके पैर में गोली लगी है। मामले में 12 नामजद और 150 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 



bareilly firing news police arrested an accused in encounter
सीओ तृतीय अनीता चौहान - फोटो : अमर उजाला
सीओ तृतीय अनीता चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात में राजीव राणा व उसके करीबियों के घर दबिश दी। देर रात तक पुलिस ने राजीव राणा गुट के चौपुला निवासी शिवकुमार, मुड़िया अहमद नगर निवासी रविंद्र व सनोज, सैनिक कॉलोनी निवासी संदेश, कृष्णानगर कॉलोनी निवासी पंकज गुप्ता, जोगी नवादा के ओमकार राठौर को गिरफ्तार कर लिया। 

bareilly firing news police arrested an accused in encounter
अस्पताल में भर्ती घायल रोहित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
घायलों में राजेंद्रनगर निवासी रोहित कुमार, संजयनगर का रोहित ठाकुर और इंदिरा नगर का संजय उर्फ संजू पुलिस की निगरानी में है। इनके चेहरों का भी सीसीटीवी व वीडियो फुटेज से मिलान कर लिया गया है, जिसमें वे मौके पर बवाल करते नजर आ रहे हैं। तीन लग्जरी कारें भी जब्त की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bareilly firing news police arrested an accused in encounter
आरोपी पिता-पुत्र - फोटो : अमर उजाला

वहीं दूसरे पक्ष के आदित्य उपाध्याय व उसके बेटे अविरल उपाध्याय की गिरफ्तारी दिखाई गई है। आईजी रेंज डॉ. राकेश सिंह ने एसएसपी को जांच के निर्देश दिया है। आईजी ने बताया कि और भी पुलिसकर्मी या अधिकारी दोषी मिले  तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि घटना के बाद एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर और दरोगा समेत छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था। 

विज्ञापन
bareilly firing news police arrested an accused in encounter
मुठभेड़ में आरोपी ललित गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

बवाल के बाद देर रात 2.15 बजे दबिश के दौरान कलापुर नहर के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी ललित सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया गया। इज्जतनगर क्षेत्र के मठ लक्ष्मीपुर निवासी ललित राजीव राणा गुट का सदस्य है। सीओ तृतीय अनीता ने कहा कि आरोपी के पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह हुए बवाल में वह भी शामिल था। उसने फायरिंग भी की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed