फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: जमीन अधिग्रहण के विरोध में पानी की टंकी पर चढ़े किसान, तपती धूप में सात घंटे किया प्रदर्शन

Fri, 21 Jun 2024 06:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Jun 2024 06:41 PM IST
विज्ञापन
Farmers climbed on water tanks in protest against land acquisition in Lakhimpur kheri
पानी की टंकी पर चढ़े किसान - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी में जमीन अधिग्रहण के विरोध में राजापुर गांव के किसान विलोबी हॉल के पास पानी की टंकी पर चढ़े गए। सात घंटे तक हंगामा चला। सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह और आवास विकास परिषद के एक्सईएन उमानाथ शुक्ला ने काफी मान मनौव्वल की। अधिग्रहण प्रोजेक्ट निरस्त करने की बात पर सहमति बनी और किसान टंकी ने नीचे उतरे।
Farmers climbed on water tanks in protest against land acquisition in Lakhimpur kheri
पानी की टंकी पर चढ़े किसान - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे गांव राजापुर के 70 से अधिक किसान विलोबी हॉल के सामने ओवरहेड टैंक के पास पहुंचे। 20 से अधिक किसान टंकी के ऊपर चढ़ गए और बाकी नीचे बैठकर विरोध-प्रदर्शन करने लगे। किसानों का कहना था कि वर्ष 2010 के आवास विकास परिषद के प्रोजेक्ट में उनकी जमीन का गलत तरीके से अधिग्रहण किया जा रहा है। करीब 14 वर्षों से समस्या के समाधान के लिए दौड़ रहे किसान उस समय भड़क गए, जब जमीन की खतौनी पर आवास विकास परिषद का नाम दर्ज हो गया। किसान टंकी परिसर में जमा हुए और कई किसान टंकी पर चढ़ गए।

Farmers climbed on water tanks in protest against land acquisition in Lakhimpur kheri
टंकी पर चढ़े किसान, नीचे बैठे अफसर - फोटो : अमर उजाला

किसान के प्रदर्शन का पता चला तो राजापुर मंडी में योगाभ्यास छोड़कर अफसर पहुंचे। एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह, सीओ रमेश तिवारी, कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह और अन्य अधिकारी किसानों को मनाने में जुटे। आनन-फानन आवास विकास परिषद के अधिकारियों से संपर्क किया गया। दोपहर 12 बजे के बाद सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह, एक्सईएन आवास विकास पहुंचे। किसानों से वार्ता शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers climbed on water tanks in protest against land acquisition in Lakhimpur kheri
कई किसान टंकी के नीचे बैठे रहे - फोटो : अमर उजाला
मुआवजा बढ़ाने की बात भी कही गई, लेकिन किसान राजी नहीं हुए। प्रोजेक्ट निरस्तीकरण की मांग पर अड़े रहे। बाद में अधिकारियों ने प्रोजेक्ट निरस्तीकरण की प्रक्रिया और अगले सप्ताह सभी किसानों को अलग-अलग प्रत्यावेदन देने की बात पर राजी कर लिया। इन प्रत्यावेदन को आवास विकास परिषद बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा। दोपहर 2:30 बजे सभी किसान टंकी से नीचे उतर आए। किसानों के नीचे आने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Farmers climbed on water tanks in protest against land acquisition in Lakhimpur kheri
मौके पर मौजूद अफसर - फोटो : अमर उजाला

यह है पूरा मामला
वर्ष 2010 में आवास विकास परिषद ने राजापुर- एलआरपी मार्ग प्रोजेक्ट के लिए गृहस्थान योजना के तहत किसानों की जमीन का अधिग्रहण शुरू किया। इस प्रोजेक्ट में 117 हेक्टेयर (करीब 317 एकड़) जमीन की आवश्यकता थी। दर का निर्धारण 17.91 रुपये वर्ग फुट तय किया गया। प्रोजेक्ट की शुरुआत से किसान नाराज थे। जमीन देने का विरोध किया और जिला स्तरीय अधिकारियों, आवास विकास परिषद के अधिकारियों से शिकायत की, मगर कहीं सुनवाई नहीं हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed