फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली बवाल: साढ़े नौ घंटे चली कार्रवाई... बुलडोजर छोटे पड़े तो मंगाई गईं पोकलेन मशीनें; जानें कब क्या हुआ

Fri, 28 Jun 2024 10:45 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Jun 2024 10:45 AM IST
विज्ञापन
bareilly firing case bulldozer run on hotel and house of rajeev rana in Bareilly
बरेली बवाल प्रकरण में हुई कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
बरेली में पीलीभीत बाइपास के किनारे प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुए बवाल के आरोपी प्रॉपर्टी डीलर राजीव राना के मकान, होटल और दफ्तर को ध्वस्त कर दिया गया। बृहस्पतिवार को बीडीए की ओर से साढ़े नौ घंटे कार्रवाई चली। इस दौरान कई बाधाएं भी आईं। कभी बारिश ने खलल डाला तो कभी अवैध निर्माण ढहाने के लिए बुलडोजर छोटे पड़ गए। पोकलेन मशीनों को मंगाकर आरोपी के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। इस पूरी कार्रवाई में बीडीए उपाध्यक्ष से लेकर पुलिस के सीओ तक 24 अधिकारी मौजूद रहे, जबकि 200 से अधिक मजदूर काम को अंजाम देते रहे।


bareilly firing case bulldozer run on hotel and house of rajeev rana in Bareilly
राना के होटल और ऑफिस पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
राजीव राना के होटल व मकान के पास सुबह बारिश थमने के बाद करीब 9:30 बजे बीडीए का दस्ता पुलिस व पीएसी बल के साथ चार बुलडोजर लेकर पहुंचा। पुलिस ने सबसे पहले वहां सड़क पर लोगों का आवगमन बंद कराया। 
bareilly firing case bulldozer run on hotel and house of rajeev rana in Bareilly
होटल के बाहर पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत बाइपास रोड व संजयनगर मोड़ पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए। आरोपी के होटल व घर के आसपास के इलाके को खाली कराकर पुलिसकर्मी तैनात किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
bareilly firing case bulldozer run on hotel and house of rajeev rana in Bareilly
मकान के अंदर की दीवारों से ध्वस्तीकरण की शुरुआत हुई। मकान के अंदर शटर व दीवारों को तोड़ा गया। पहली मंजिल गिराते ही बुलडोजर की ऊंचाई छोटी पड़ गई और काम रुक गया।
विज्ञापन
bareilly firing case bulldozer run on hotel and house of rajeev rana in Bareilly
राना के होटल और मकान पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बीडीए ने एक पोकलेन मशीन मंगवाई, जिससे कार्रवाई में तेजी आई। फिर भी रफ्तार मनमाफिक न होने पर बीडीए वीसी के आदेश पर अपराह्न तीन बजे दूसरी पोकलेन मशीन मंगवाकर होटल गिराने का काम भी शुरू किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed