फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली में ब्लास्ट: पटाखा फैक्टरी में धमाका... पांच मकान जमींदोज, मां और दो मासूम बेटों समेत 5 की मौत; तस्वीरें

Thu, 03 Oct 2024 07:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 03 Oct 2024 07:50 AM IST
विज्ञापन
Bareilly Blast Explosion in illegal firecracker factory Five houses razed to ground 5 people died see photos
Bareilly Blast - फोटो : अमर उजाला
बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में आबादी के बीच चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी में बुधवार शाम को जोरदार धमाका हो गया। इससे पांच घर जमींदोज हो गए। मलबे में दबने और झुलसने से महिला व उसके दो मासूम बेटों समेत पांच की मौत हो गई। इनमें से एक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।


इसके अलावा हादसे में पांच लोग घायल भी हुए हैं। एक व्यक्ति अभी भी लापता है। आशंका जताई जा रही है कि वह भी मलबे में दबा हो सकता है। ऐसे में स्थानीय बचाव दलों के साथ राज्य आपदा बचाव दल (एसडीआरएफ) भी देर रात तक बचाव कार्य में जुटा रहा।

एसएसपी अनुराग आर्य के मुताबिक सिरौली के मोहल्ला कौवा टोला निवासी दो भाई नाजिम और नासिर शाह कल्याणपुर के रहमान शाह के घर में बगैर लाइसेंस के पटाखा फैक्टरी चलवा रहे थे।
Bareilly Blast Explosion in illegal firecracker factory Five houses razed to ground 5 people died see photos
धमाके के साथ जमींदोज हुए मकान - फोटो : अमर उजाला
पटाखे बनाने के साथ ही यहां पर भंडारण भी किया जाता था। नासिर का भाई नाजिम रहमान का दामाद है। शाम करीब चार बजे अचानक पटाखों में तेज धमाका हो गया। इससे रहमान के घर समेत पड़ोसी मोहम्मद अहमद उर्फ पप्पू शाह, इसरार, रुखसार व बाबू शाह के घर भी जमींदोज हो गए। मलबे में दबने से रहमान के बेटे वाहिद की पत्नी तबस्सुम (44) व पड़ोसी रुखसार की पत्नी रुखसाना (28) की मौत हो गई। मलबे से एक अन्य अज्ञात महिला का शव मिला है।
Bareilly Blast Explosion in illegal firecracker factory Five houses razed to ground 5 people died see photos
धमाके से धर्मस्थल व अन्य मकानों में आई दरार - फोटो : अमर उजाला
ये शव मामूली रूप से झुलसे भी थे। इस बीच तबस्सुम के दो बेटे हसन (4) व शहजान (5) कहीं नजर नहीं आए तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर जेसीबी के साथ ही बचाव दल तेजी से मलबा हटाने में जुट गए। देर रात हसन और शहजान के शव बरामद हुए। इधर, रहमान के दामाद नाजिम का अभी भी पता नहीं चल सका है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly Blast Explosion in illegal firecracker factory Five houses razed to ground 5 people died see photos
घटनास्थल पर खड़े पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
घरों और धर्मस्थलों की दीवारों में आई दरार
धमाका इतना जोरदार था कि पांच मकान जमींदोज हो गए। इसके साथ ही आसपास के घरों और धर्मस्थलों की दीवारों में दरार आ गई। खिड़कियों में लगे शीशे टूटकर बिखर गए। 

जिसके घर धमाका, उसकी बहू, दो पौत्र की मौत, पत्नी व बेटी घायल
हादसे में जिस तबस्सुम की मौत हुई है, वह रहमान शाह की बहू है। वहीं उसके दो पौत्रों की भी मौत हो गई है। इसके अलावा खुद रहमान, उसकी पत्नी छोटी बेगम, विवाहित बेटी फातिमा पत्नी नाजिम व फातिमा की जेठानी सितारा पत्नी नासिर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं।
 
विज्ञापन
Bareilly Blast Explosion in illegal firecracker factory Five houses razed to ground 5 people died see photos
घटनास्थल पर बचाव कार्य करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एक अन्य व्यक्ति भी घायल मिला है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, एसपी यातायात मोहम्मद अकमल खान व सीओ मीरगंज गौरव सिंह समेत आसपास के कई थानों की पुलिस व तहसील प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए। देर शाम एडीजी रमित शर्मा, आईजी डॉ. राकेश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed