फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'तीन दिन से नहीं जला चूल्हा, तीन परिवार कहां जाएं', बड़ा सवाल- 14 साल तक बीडीए ने क्यों नहीं की कार्रवाई?

Wed, 03 Dec 2025 10:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Dec 2025 10:27 AM IST
सार

बरेली में सपा नेता आजम खां के करीबी सपा नेता समेत दो के बरात घरों पर बुलडोजर चला। 550 वर्ग मीटर क्षेत्रफल जमीन पर गुड मैरिज हॉल बना है। 400 वर्ग मीटर क्षेत्रफल जमीन पर ऐवान-ए-फरहत बना है। बीडीए के दो बुलडोजर को एक मैरिज हॉल की दीवार और बाहरी गेट ध्वस्त करने में सवा तीन घंटे लगे। इस दौरान महिलाओं ने विरोध किया।

विज्ञापन
Bareilly Bulldozer Action Big question Why did ABD not take action for 14 years
दो बरातघरों पर हुई थी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बरेली में सूफी टोला स्थित बरात घर ऐवान-ए-फरहत और गुड मैरिज हाल को ध्वस्त करने का आदेश 12 अक्तूबर 2011 को जारी हुआ। आदेश के 14 साल एक माह 12 दिन बाद 24 नवंबर 2025 को बीडीए सचिव वंदिता श्रीवास्तव ने सरफराज वली खां और राशिद खां व उसके भाइयों नसीम खां व आसिफ खां को संबंधित भवन स्थलों को खाली करने का नोटिस जारी किया। 


इसके बाद मंगलवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई। इतने लंबे अरसे तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई क्यों नहीं की गई, यह बीडीए की कार्यशैली पर एक बड़ा सवाल है। सपा नेता सरफराज वली खां की गिनती पूर्व मंत्री आजम खां के करीबियों में होती है। आजम खां जब उत्तर प्रदेश हज समिति के अध्यक्ष थे तो सरफराज सदस्य थे। 
Bareilly Bulldozer Action Big question Why did ABD not take action for 14 years
बरेली में गरजा बीडीए का बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
सपा सरकार में सरफराज का खासा दबदबा था। सरफराज के सियासी रसूख का जायजा इसी से लगाया जा सकता है कि बारादरी थाने में दर्ज बिजली चोरी और मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के दो मुकदमे तत्कालीन सपा सरकार ने वर्ष 2014 में वापस ले लिए थे। 
 
Bareilly Bulldozer Action Big question Why did ABD not take action for 14 years
बरेली में बुलडोजर कार्रवाई पर रोती-बिलखती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में समझा जा सकता है कि वर्ष 2011 में जारी ध्वस्तीकरण का आदेश अमल में क्यों नहीं लाया जा सका। सरफराज के चलते ही उनके पड़ोसी राशिद खां का अवैध निर्माण भी कार्रवाई की जद में आने से बचता रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly Bulldozer Action Big question Why did ABD not take action for 14 years
बरेली में गरजा बीडीए का बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
फाइलों में ही दबा रहा अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण का आदेश
वर्ष 2017 में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ और भाजपा की सरकार बनी तब भी सरफराज और राशिद के अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण का आदेश फाइलों में ही दबा रहा। 26 सितंबर 2025 को शहर में बवाल हुआ। इसके बाद मौलाना तौकीर रजा खां व उसके करीबियों पर कानूनी शिकंजा कसने के साथ ही उनके अवैध निर्माण कार्यों पर भी कार्रवाई शुरू हुई। 
विज्ञापन
Bareilly Bulldozer Action Big question Why did ABD not take action for 14 years
बरेली में बुलडोजर कार्रवाई पर रोती-बिलखती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
इसी क्रम में प्रदेश में सरकार बदलने के आठ साल नौ माह बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उधर, इस संबंध में बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. ने कहा कि सुनवाई और साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए पर्याप्त समय देने के बाद विधिसंगत तरीके से कार्रवाई की जा रही है। नियम-कानून की अनदेखी करने वाले कार्रवाई की जद में आते ही हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed