{"_id":"67a83743ffa12356dc020d58","slug":"bareilly-blast-news-up-chemical-explosion-pieces-of-plastic-found-in-faizan-stomach-sartaj-body-torn-to-pieces-2025-02-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: फैजान के पेट में मिले प्लास्टिक के टुकड़े, सरताज के शरीर के उड़े चीथड़े; शवों की हुई बुरी तरह से दुर्गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फैजान के पेट में मिले प्लास्टिक के टुकड़े, सरताज के शरीर के उड़े चीथड़े; शवों की हुई बुरी तरह से दुर्गति
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:08 PM IST
सार
बरेली के किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाकरगंज में शुक्रवार सुबह मांझा बनाने की अवैध फैक्टरी में हुए धमाके में मरने वाले तीनों लोगों के शवों को दुर्गति हुई। मजबूत मांझा बनाने के लिए गंधक, पोटाश, कांच और लोहे के बुरादे का मिश्रण तैयार करने के दौरान यह हादसा हुआ
विज्ञापन
1 of 8
Bareilly Blast
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बरेली में हादसे में मरने वाले तीनों लोगों में सबसे ज्यादा दुर्गति फैजान के शव की हुई। उसके व सरताज के शरीर के चीथड़े उड़ गए। पुलिस के पास मौजूद सीसीटीवी फुटेज में घटना से पहले दोनों ही परात में कुछ मिलाते हुए दिख रहे हैं। वहीं ठेकेदार अतीक कभी दूर तो कभी उनके पास आकर बातें करता दिख रहा है।
इसीलिए हादसे के दौरान कारीगरों के शव ज्यादा क्षत-विक्षत हुए। फैजान का हाथ अलग होकर पेट में घुस गया था। वहीं, पेट में प्लास्टिक के टुकड़े भी मिले। अतीक के शव में भी गंधक व पोटाश के अंश मिले हैं।
2 of 8
विस्फोट मामला
- फोटो : अमर उजाला
कतरा कतरा दर्द... इंतजार ही करते रह गए घरवाले
अतीक के परिवार में पत्नी फरीन, एक बेटा व दो बेटियां हैं। उनके छोटे भाई हनीफ ने बताया कि भाई की कमाई से ही परिवार के खर्चे पूरे होते थे। उनकी मौत से परिवार को बड़ा झटका लगा है। उनकी भाभी इद्दत (शोक) में चली गई हैं। छोटे बच्चों को परिवार की दूसरी महिलाएं संभाल रहीं हैं। बताया गया कि सरताज की शादी के बाद पत्नी से तलाक हो चुका था। वह अपनी मां शाहीन के साथ रहता था।
3 of 8
विस्फोट में हुई थी तीन लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
शाहीन ने बताया कि सरताज उनसे थोड़ी देर में आकर खाना खाने की बात कहकर गया था। उन्होंने खाना बना रखा था, तभी ये मनहूस खबर आ गई। फैजान की शादी नहीं हुई थी। उसकी मौसी नरगिस ने बताया कि फैजान की बहन को देखने शुक्रवार को लड़के वाले आ रहे थे। तब फैजान उनसे यह कहकर गया था कि मालिक से काम के रुपये लेकर आता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
मृतकों के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
फिर उसकी कॉल आई थी कि मालिक ने एक घंटे का कुछ काम बताया है, आने में थोड़ी देर लगेगी। नरगिस ने बताया कि फैजान तो नहीं आयाए पर उसकी मौत की खबर जरूर आ गई। ऐसे में उसकी बहन की शादी की तैयारी भी धरी रह गई।
विज्ञापन
5 of 8
Manjha Factory Explosion: शव लेकर जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
मांझे की अवैध फैक्टरी में धमाका, मालिक और दो कारीगरों के चीथड़े उड़े
बरेली के किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाकरगंज में शुक्रवार सुबह मांझा बनाने की अवैध फैक्टरी में धमाका हो गया। इससे फैक्टरी मालिक और दो कारीगरों के चीथड़े उड़ गए। पतंगबाजी के लिए मजबूत मांझा बनाने के लिए गंधक, पोटाश, कांच और लोहे के बुरादे का मिश्रण तैयार करने के दौरान यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक, धमाके की गूंज तीन किलोमीटर दूर तक सुनी गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद धमाके का राज सामने आएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।