{"_id":"5ff7eac224edec56385f1d72","slug":"badaun-gang-rape-case-news-police-has-not-yet-captured-blood-stained-mattress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बदायूं कांड: पुलिस ने अब तक कब्जे में नहीं लिया खून से सना गद्दा, महिला के साथ हुई हैवानियत को बयां कर रहा ये सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं कांड: पुलिस ने अब तक कब्जे में नहीं लिया खून से सना गद्दा, महिला के साथ हुई हैवानियत को बयां कर रहा ये सबूत
Fri, 08 Jan 2021 10:46 AM IST
शाहरुख खान
सौरभ सक्सेना, अमर उजाला, बदायूं
सौरभ सक्सेना, अमर उजाला, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:46 AM IST
विज्ञापन
Badaun Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती इलाके में सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। हालांकि मामले में पुलिस की लापरवाही भी देखी जा रही है। अमूमन पुलिस हत्या के मामलों में वह हर साक्ष्य एकत्र करती है जो उस घटना से जुड़ा होता है लेकिन इस मामले में पुलिस ने उस गद्दे को हाथ तक नहीं लगाया, जो महिला के खून से सना था। यदि उस गद्दे को कब्जे में लेकर जांच को भेजा जाता तो उससे कई अहम बातें पता चल सकती थीं लेकिन वह गद्दा गुरुवार दोपहर तक महिला के घर पर यूं ही एक कोने में पड़ा था जिसे परिवार वाले मीडिया को दिखाते रहे। यह गद्दा भी महिला के साथ हुई हैवानियत को बयां कर रहा था।
पीड़िता के घर बाहर लगी पुलिस और लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सादा कपड़ों में तैनात रही पुलिस, हर एक व्यक्ति पर थी नजर
गुरुवार को सादी वर्दी में पुलिस महिला के घर पर तैनात रही। वजीरगंज थाना इंचार्ज अमित कुमार समेत कई कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल यहां डटी रहीं। यहां तक कि महिला के घर पर आने जाने वाले हर व्यक्ति पर इन लोगों द्वारा नजर रखी जा रही थी। मीडिया वाले भी जब परिवार वालों से कुछ बात करने की कोशिश कर रहे थे तो कोई न कोई पुलिस कर्मी वहां आकर खड़ा हो जा रहा था।

पति की हो चुकी है एक और शादी, दूसरी पत्नी थी मृतका
जिस महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई उसके पति की यह दूसरी शादी थी। गांव वाले दबी जुबान इसकी भी चर्चा कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार मृतका उसके पति की दूसरी बीबी थी, जबकि उसकी पहली पत्नी पास ही के एक दूसरे गांव की है। उसके तीन बच्चे भी हैं और तीनों की शादी हो चुकी है।
जिस महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई उसके पति की यह दूसरी शादी थी। गांव वाले दबी जुबान इसकी भी चर्चा कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार मृतका उसके पति की दूसरी बीबी थी, जबकि उसकी पहली पत्नी पास ही के एक दूसरे गांव की है। उसके तीन बच्चे भी हैं और तीनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Badaun Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
तंत्र-मंत्र के जाल में हैवानियत का शिकार हुई महिला
सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या के मामले में तंत्र-मंत्र का जाल भी बड़ी कारण हो सकता है। गांव वालों की बातों पर गौर करें तो आरोपी पुजारी तंत्र-मंत्र करने के साथ रुहानी बीमारियों के इलाज के लिए दवाएं भी देता था। महिला पूजा करने के लिए अक्सर मंदिर जाती थी तो उसके घर पुजारी भी कभी कभी आता था। इसी चक्कर में वह हैवानियत का शिकार हो गई।

इसी कोठरी में है कुआं
- फोटो : अमर उजाला
सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या के मामले को लेकर जब से गांव में पुलिस की आवाजाही शुरू हुई है, तब से ग्रामीणों की जुबान नहीं खुल रही है और तो और एक ही दीवार से सटे पड़ोसी तक कुछ कहने को तैयार नहीं है। इन सबके बीच कुछ ऐसी बातें भी सामने आई हैं जो अब तक पर्दे के पीछे थीं। घटनास्थल पर जो मंदिर है।