{"_id":"65fa5d5ffdcbe1fb250559bd","slug":"badaun-double-murder-people-get-angry-after-see-bloody-bodies-of-brothers-chaos-on-road-of-badaun-see-photos-2024-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में बदायूं का बवाल और आगजनी: बच्चों के लहूलुहान शव देख भड़के लोग, पुलिस चौकी फूंकने को डाला पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में बदायूं का बवाल और आगजनी: बच्चों के लहूलुहान शव देख भड़के लोग, पुलिस चौकी फूंकने को डाला पेट्रोल
Wed, 20 Mar 2024 09:28 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 20 Mar 2024 09:28 AM IST
विज्ञापन
Badaun double murder
- फोटो : अमर उजाला
Badaun Murder News: बदायूं में दो बच्चों की निर्मम हत्या के बाद मोहल्ले के बच्चे -बच्चे में रोष फैल गया। जिसके हाथ में जो भी लगा लेकर घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा। युवाओं ने सबसे पहले तो आरोपी के खोखे को तहस-नहस कर दिया। वहीं पुलिस चौकी के पास लगे खोखों को आग के हवाले कर दिया।
मृतक बच्चों की मां को संभालते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं परिजनों को कठोर कार्रवाई से लेकर फांसी की सजा दिलाने की बात भी कह रही थी। भीड़ ने आस-पास के चार खोखे आग के हवाले कर दिए। पुलिस प्रशासन एक तरफ आग बुझा रही थी वहीं भीड़ को काबू करने का काम भी पुलिस कर प्रशासन कर रहा था।
घटना के बाद सड़क पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
इतनी पुलिस न होती तो फूंक देते सभी दुकानें
भीड़ के अंदर ऐसा रोष दिखा कि अगर पुलिस इतनी बड़ी संख्या में नहीं होती तो शायद कई दुकानें जल गई होती। पुलिस प्रशासन के साथ पैरामिलेट्री फोर्स भी मौके पर बुला ली गई। इसी के साथ जिले भर के थानों की पुलिस मौके पर बुला ली गई।अगर समय रहते पुलिस नहीं पहुंचती तो मोहल्ले में लगे रोड़ किनारे की सभी दुकानें युवा फूंक देते।

लोगों ने आरोपी के सैलून से सामान निकालकर फूंका
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी के छुपे होने की आशंका में दुकान फूंकने पर हुए आमादा
साजिद ने दो बच्चों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उसके दो भाई घटना के समय घर के सामने सैलून चलाते थे। घटना के बाद मची अफरा-तफरी में कौन कहां भागा इसका किसी को पता भी नहीं है। लेकिन मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को बताया कि सामने बनी दुकान में एक आरोपी बंद है।

सड़क पर लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इस दुकान को तोड़ने और उसमें आग लगाने पर लोग आमादा हो गए। पुलिस ने बवाल बचाने को दुकान को नहीं खोलने दिया। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया कि जो भी दोषी होगा उसको कठोर सजा दी जाएगी।