फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदायूं डबल मर्डर: हथियार भी साथ नहीं लाए थे कातिल, जांच में बड़ा खुलासा; बेहद नजदीक है दादी-पोती को मारने वाला

Sun, 12 Jan 2025 02:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 12 Jan 2025 02:04 PM IST
सार

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में घटनास्थल के हालात इशारा कर रहे हैं कि कातिल कोई करीबी है। हत्याकांड में कम से कम दो लोगों के शामिल होने का कयास हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Badaun Double Murder killer did not even bring weapon with him big reveal in investigation
Badaun Double Murder - फोटो : अमर उजाला
बदायूं के अलापुर के हयातनगर में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस कई बिंदुओं पर विवेचना कर रही है। मुकदमा भले ही लड़के के ससुर और साले के खिलाफ लिखा दिया गया हो, लेकिन हालात इशारा कर रहे हैं कि कातिल बेहद नजदीक का ही है। खास यह है कि दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के लिए कातिल हथियार भी साथ नहीं लाए थे, तभी तो उन्होंने कपड़े धोने वाली मुगरी को हथियार बना डाला।


हयातनगर निवासी रामनाथ के आठ बच्चे हैं। इनमें चार लड़के विजय, अजय, विनय व विष्णु हैं। इनमें केवल विजय की शादी हुई है। चार लड़कियों में संगीता, गीता, सपना व 20 साल की कंचन है। इसमें कंचन को छोड़कर शेष तीनों लड़कियों की शादी हो गई है। सपना दो दिन पूर्व अपने मायके आई थी। रामनाथ के दो घर हैं। एक गांव के अंदर तो दूसरा गांव के बाहरी हिस्से में घेर में है। गांव के बाहर वाले हिस्से में एक कमरा, रसोई व बरामदा ही है। 
Badaun Double Murder killer did not even bring weapon with him big reveal in investigation
मृतका के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
देर होने की वजह से रामनाथ आए थे घर
पूरे परिवार का खाना यहीं बनता है। सभी लोग यहीं खाना खाते हैं। इसके बाद मीना व रामनाथ को छोड़कर सभी लोग गांव के अंदर वाले घर में सोने चले जाते थे। शुक्रवार को रामनाथ मूसाझाग क्षेत्र में बोरिंग का काम करने बेटे अजय के साथ गए थे। रामनाथ का कहना है कि देर होने की वजह से वह घर नहीं लौट सके थे। रात में घर पर केवल उसकी पत्नी मीना व तीन साल की पोती थी। 
 
Badaun Double Murder killer did not even bring weapon with him big reveal in investigation
घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कपड़े धोने वाली मुगरी से की हत्या
सपना व छोटी लड़की कंचन के भी घर पर होने की बात कही जा रही है। एक बेटा खेत की रखवाली करने गया था। मीना के अलावा तीन साल की पोती कल्पना लोगों को पहचानती व बोलती भी है। हत्यारों ने उसे सिर्फ इसलिए मार दिया होगा ताकि वह राज न खोल सके। घटना को देखकर यह भी लग रहा है कि आनन-फानन हत्या की गई है। कातिल अगर योजना के तहत मारने आते तो कोई धारदार हथियार लेकर आते, लेकिन उन्होंने कपड़े धोने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मुगरी से हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Badaun Double Murder killer did not even bring weapon with him big reveal in investigation
मृतका के पति से पूछताछ करते एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला
हत्या अकेले नहीं की गई। इसमें कम से कम दो लोगों के शामिल होने का कयास है। घटनास्थल व हालात इशारा कर रहे हैं कि कातिल कहीं दूर का नहीं, बल्कि इर्दगिर्द का ही है। इसलिए पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

 
विज्ञापन
Badaun Double Murder killer did not even bring weapon with him big reveal in investigation
मृतका मीना, कल्पना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस
रामनाथ ने बड़े लड़के विजय के ससुर प्रेमपाल व साले अर्वेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों सखानू के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को अभी ऐसा कोई क्लू नहीं मिला है जिससे यह कहा जा सके कि दोनों ने ही हत्या की है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed