फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बोरी में मिली छात्रा की लाश: पिता का दर्द- 15 दिन तक दौड़ाती रही पुलिस, बिटिया को किसी ने मार डाला

Wed, 25 Jan 2023 01:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Jan 2023 01:26 PM IST
विज्ञापन
After killing the school girl and threw the dead body in shahjahanpur
बोरी में मिली थी छात्रा की लाश - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर के सिंधौली क्षेत्र में 15 दिन पहले लापता हुई छात्रा का शव मंगलवार को एक तालाब में बोरे में बंद मिला। उसके हाथ-पैर दुपट्टे से बंधे थे। चेहरे पर चोट के निशान थे। एसपी के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला प्रतीत होता है। एक और दुखद पहलू घटना से जुड़ा है। पिता के अनुसार 11 जनवरी को उन्होंने पुलिस को सूचना दी, लेकिन गुमशुदगी तक दर्ज नहीं की। काश! पुलिस तेजी दिखा देती तो बिटिया की हत्या नहीं होती। 


 

किसान सुखलाल की बेटी अर्चना कोरोकुइयां स्थित ईडन पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा थी। 10 जनवरी को सुबह नौ बजे वह किताब-कॉपी से भरा बैग और मोबाइल लेकर साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकली थी। स्कूल के बाद कोरोकुइयां में ट्यूशन पढ़ती थी। शाम पांच बजे घर लौट आती थी। लेकिन उस दिन देर शाम तक न लौटने पर सुखलाल ने उसके मोबाइल पर कॉल की तो मोबाइल स्विच ऑफ था।

After killing the school girl and threw the dead body in shahjahanpur
अर्चना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अर्चना का मोबाइल स्विच ऑफ होने से परिवार के लोग चिंतित हो गए। सुखलाल ने बेटी को खोजना शुरू किया। पुलिस को भी सूचित किया। आरोप है कि पुलिस ने इधर-उधर दौड़ाया तो खुद तलाश तेज कर दी। फिर भी पता न लगा तो 15 जनवरी को थाने पर तहरीर दी।
After killing the school girl and threw the dead body in shahjahanpur
बेटी का शव देखकर बेसुध हुई मां - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह शिवनगर गांव से कुछ दूरी पर दियूरिया कल्यानपुर गांव के पास तालाब किनारे स्कूल बैग, साइकिल पड़ी देखी गई। राहगीरों ने करीब जाकर देखा तो तालाब में प्लास्टिक का बोरा नजर आया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरे को तालाब से निकलवा कर खुलवाया तो उसमें लापता अर्चना का शव मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
After killing the school girl and threw the dead body in shahjahanpur
मृतका के पिता सुखलाल - फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि उसकी हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां लाकर डाला गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। छात्रा का मोबाइल गायब है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
After killing the school girl and threw the dead body in shahjahanpur
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एसपी एस. आनंद ने बताया कि प्रथमदृष्टया प्रेम-प्रसंग का मामला लग रहा है। छात्रा की कॉल डिटेल की जांच कराई गई है। घटना का खुलासा जल्द ही किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed