बरेली में घर पर फायरिंग करने वाले हमलावरों के एनकाउंटर पर अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी जगदीश पाटनी ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कॉल पर बात कर उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ जिस तरह से कार्रवाई की है, उसने प्रदेश में भय मुक्त समाज की परिकल्पना को साबित किया है। जगदीश पाटनी ने बुधवार को मुठभेड़ में दो अपराधियों के मारे जाने के बाद 34 सेकंड का एक वीडियो संदेश जारी किया है। बता दें कि 12 सितंबर को हुई घटना के बाद सीएम योगी ने जगदीश पाटनी से फोन पर बात की थी। उन्हें परिवार की सुरक्षा का भरोसा दिया। इससे पहले सीएम के ओएसडी राजभूषण ने फोन कर दिशा के पिता जगदीश चंद्र पाटनी से वार्ता की। कहा था कि अपराधियों को पाताल से भी निकाल लाएंगे।
UP: 'हमलावरों को पाताल से भी खोज निकालेंगे'; दिशा पाटनी के पिता बोले- योगी जी... आपने जो कहा उसे पूरा किया
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 18 Sep 2025 10:55 AM IST
सार
गाजियाबाद में एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने एनकाउंटर में जिन दो शूटरों को मार गिराया, वह एक-एक लाख के इनामी थे। एनकाउंटर पर अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता जगदीश सिंह पाटनी ने सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन