फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिशा पाटनी के घर फायरिंग का मामला: मुख्य शूटर मारे गए; अब इन दो बदमाशों की तलाश, 11 तारीख को भी फैलाई थी दहशत

Thu, 18 Sep 2025 09:16 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 18 Sep 2025 09:16 AM IST
सार

एसएसपी ने दो दिन बाद ही इन्हें ट्रेस कर इनके नाम विवेचना में खोल दिए थे। उनके स्तर से चारों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। डीआईजी ने इन चारों पर पचास हजार का इनाम घोषित किया और फिर एडीजी के स्तर से चारों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया।

विज्ञापन
Disha Patani  house firing case Main shooter killed search underway for two other criminals
Disha Patani house firing case - फोटो : अमर उजाला

दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने जिन दो शूटरों को मार गिराया, वह एक-एक लाख के इनामी थे। इनके अलावा पहले दिन फायरिंग करने वाले दो अन्य शूटरों पर भी एडीजी के स्तर से एक-एक लाख रुपये का इनाम है, पुलिस उनके पीछे है। 

Disha Patani  house firing case Main shooter killed search underway for two other criminals
दिशा पाटनी के घर फायरिंग का मामला - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि दूसरे दिन 12 सितंबर की सुबह सेवानिवृत्त सीओ जगदीश पाटनी के घर फायरिंग करने वाला मुख्य शूटर हरियाणा के रोहतक के गांव वाहनी निवासी रविंद्र था तो अपाचे बाइक चलाने वाला सोनीपत के इंडियन बस्ती गोदाना रोड निवासी अरुण। इन दोनों को संयुक्त टीम ने मार गिराया है। पहले दिन 11 सितंबर की सुबह सुपर स्पलेंडर बाइक से आए बागपत के लोहड्डा गांव निवासी नकुल ने फायरिंग की, जबकि बाइक को बागपत के वाजिदपुर निवासी विजय तोमर चला रहा था।

Disha Patani  house firing case Main shooter killed search underway for two other criminals
शूटर के पास मिलीं विदेशी पिस्टल - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी ने दो दिन बाद ही इन्हें ट्रेस कर इनके नाम विवेचना में खोल दिए थे। उनके स्तर से चारों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। डीआईजी ने इन चारों पर पचास हजार का इनाम घोषित किया और फिर एडीजी के स्तर से चारों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया। टीम ने नकुल व विजय को भी ट्रेस कर लिया है, जल्द ही इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Disha Patani  house firing case Main shooter killed search underway for two other criminals
दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग (लाल घेरे में छर्रे के निशान) - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में हुई मुठभेड़
बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर में फायरिंग के मामले में यूपी एसटीएफ और दिल्ली स्पेशल सेल ने बुधवार शाम को ट्रॉनिका सिटी में हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को ढेर कर दिया। दोनों बदमाश गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गिरोह के सक्रिय सदस्य थे। दोनों बदमाशों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Disha Patani  house firing case Main shooter killed search underway for two other criminals
दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग का मामला - फोटो : अमर उजाला

यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट के एएसपी राजकुमार मिश्र ने बताया कि 12 सितंबर को बरेली में दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में चार बदमाशों के नाम सामने आए थे। फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी बरार गिरोह ने ली थी। मुठभेड़ में गोली लगने से रोहतक के काहनी का रहने वाला रविंद्र और इंडियन कालोनी गोहना रोड सोनीपत का रहने वाला अरुण घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। उनके दो साथियों बागपत निवासी नकुल और विजय की तलाश की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed